फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Punjab and Haryana High Court Recruitment 2026: Apply for 1265 Clerk Posts

High Court Bharti: पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में क्लर्क की 1265 नौकरियां, 42 की आयु वाले भी कर सकते हैं आवेदन

Sat, 23 May 2026 10:21 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 23 May 2026 10:21 AM IST
सार

Punjab and Haryana High Court Vacancy: पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में क्लर्क पदों की 1265 रिक्तियों के लिए भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी हो गई है। ऑनलाइन आवेदन 26 मई किए जा सकेंगे और आवेदन आधिकारिक SSSC वेबसाइट के माध्यम से होगा।

विज्ञापन
Punjab and Haryana High Court Recruitment 2026: Apply for 1265 Clerk Posts
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

Punjab and Haryana High Court: पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में क्लर्क के 1265 पदों पर भर्ती निकली है। यह भर्ती अधीनस्थ न्यायालयों में कर्मचारियों की केंद्रीकृत भर्ती हेतु समिति (SSSC) की और से की जारी की गई है। ऑनलाइन आवेदन 26 मई 2026 से 23 जून 2026 तक किए जा सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा।
विज्ञापन


इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन (बीए/बीएससी या समकक्ष डिग्री) की हो। साथ ही, उम्मीदवार को कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना चाहिए और 10वीं (मैट्रिक) या उससे ऊपर हिंदी/संस्कृत विषय पढ़ा होना जरूरी है।
विज्ञापन


 

आवेदन के लिए क्या होनी चाहिए योग्यता?

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय SSSC क्लर्क भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कला स्नातक (बीए), विज्ञान स्नातक (बीएससी) या समकक्ष डिग्री होना जरूरी है। साथ ही उम्मीदवार को कंप्यूटर का ज्ञान, खासकर वर्ड प्रोसेसिंग (MS Word) और स्प्रेडशीट (MS Excel) में दक्षता होनी चाहिए। यह योग्यता 23 जून 2026 तक पूरी होना अनिवार्य है।

उम्मीदवार ने मैट्रिक (10वीं) में हिंदी या संस्कृत में से किसी एक विषय के साथ परीक्षा पास की होनी चाहिए। यदि 10वीं में यह विषय नहीं था, तो उम्मीदवार ने +2, बीए या एमए में हिंदी विषय के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए। यह शर्त 23 जून 2026 तक पूरी होना जरूरी है, तभी उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र माना जाएगा।

आयु सीमा की शर्तें

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय SSSC क्लर्क भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। हरियाणा के अनुसूचित जाति (SC) और पिछड़े वर्ग (BC) के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की आयु छूट दी गई है, जिससे उनकी अधिकतम आयु 47 वर्ष हो जाती है। वहीं पीडब्ल्यूबीडी (PwBD) सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी और उनके लिए अधिकतम आयु सीमा 52 वर्ष तय की गई है।

आवेदन शुल्क

वर्ग (Category) ऑनलाइन शुल्क परीक्षा शुल्क कुल शुल्क
हरियाणा के SC, BC-A, BC-B, EWS, ESM (पुरुष/महिला) 550 160 710
हरियाणा के PwBD (दिव्यांग उम्मीदवार) 0 0 कोई शुल्क नहीं
अन्य सभी श्रेणियां (पुरुष) 550 650 1200
अन्य सभी श्रेणियां (महिला) 550 325 875

विज्ञापन

कैसे होगा चयन?

  • तीन चरण: क्लर्क पद के लिए चयन प्रक्रिया में सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी, जो कंप्यूटर आधारित टेस्ट होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट (CPT) देना होगा, जिसमें कंप्यूटर ज्ञान और कौशल की जांच की जाएगी। अंतिम चरण में मूल दस्तावेजों की जांच (Document Verification) और इंटरैक्शन किया जाएगा।
  • मेरिट सूची (Final Merit): अंतिम मेरिट सूची केवल CBT परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर बनाई जाएगी। यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को ऊंची रैंक दी जाएगी। यदि जन्मतिथि भी समान हो, तो उम्मीदवारों को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम (A–Z) के अनुसार रखा जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर “Clerk Recruitment 2026” या संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • New Registration (नया पंजीकरण) पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि भरें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी विवरण सही-सही भरें।
  • मांगे गए दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाणपत्र निर्धारित आकार में अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म भरने के बाद सभी जानकारी एक बार अच्छी तरह जांच लें और फिर Submit बटन पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed