फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   PSTET Results 2021-22 Declared at pstet.pseb.ac.in Check how to download PSEB PSTET Results

PSTET Results 2021-22: पंजाब शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम जारी, ताउम्र वैध रहेगा प्रमाण-पत्र

Sun, 03 Apr 2022 05:51 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 03 Apr 2022 05:51 PM IST
सार

PSTET Results 2021-22 Declared: पीएसईबी की ओर से पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (PSTET) 2021-22 के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट pstet.pseb.ac.in पर अपलोड किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
PSTET Results 2021-22 Declared at pstet.pseb.ac.in Check how to download PSEB PSTET Results
पीएसईबी पंजाब बोर्ड - फोटो : PSEB

विस्तार

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की ओर से पीएस टीईटी के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। पीएसटीईटी परीक्षा 24 दिसंबर, 2021 को सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी, जिसके बाद परिणाम जनवरी 2022 को जारी होने की उम्मीद थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से परिणाम में देरी हुई। इन परिणामों को लेकर हजारों उम्मीदवार बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि, अब पीएसईबी की ओर से पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (PSTET) 2021-22 के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट pstet.pseb.ac.in पर अपलोड किए जा चुके हैं। जो भी उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब अपना परिणाम पीएसईबी की वेबसाइट पर देख सकते हैं। 

विज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी परिणाम के तहत न्यूनतम योग्यता अंकों के बराबर या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों को शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। परीक्षा के संबंध में पंजाब स्कूल बोर्ड ने पूर्व निर्धारित अर्हता अंक पहले ही अधिसूचित कर दिए है। अधिसूचना के अनुसार सामान्य यानी अनारक्षित श्रेणी के छात्रों को कुल अंकों का 60 प्रतिशत यानी 90 अंक प्राप्त करने होते हैं। जबकि, आरक्षित वर्ग से संबंधित लोगों को कुल अंकों का 55 प्रतिशत यानी 85 अंक प्राप्त करने होते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर मिलेगा

पंजाब टीईटी के लिए पात्रता प्रमाण-पत्र आजीवन वैध रहेगा। इसके आधार पर पंजाब के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर मिलेगा। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) द्वारा पीएसटीईटी के लिए अंतरिम यानी प्रोविजनल उत्तर कुंजी चार जनवरी, 2022 को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को उस पर आपत्ति उठाने या चुनौती देने के लिए सात जनवरी तक का समय दिया गया था।  

 

विज्ञापन

PSTET Result 2021-22 के परिणाम ऐसे देखें 

  1. सबसे पहले उम्मीदवार पीएसईबी पीएसटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट - pstet.pseb.ac.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर दिए गए पीएसटीईटी परीक्षा दिसंबर 2021 के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना आवेदन संख्या और पासवर्ड या रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
  4. अब आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड करें और सहेज कर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed