फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   pstet admit card 2021 released download admit card at pstet.pseb.ac.in

PSTET Admit Card 2021: पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 के  प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Sat, 18 Dec 2021 08:27 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Sat, 18 Dec 2021 08:27 PM IST
सार

पंजाब राज्य शिक्षा बोर्ड(पीएसईबी) ने पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (पीएसटीईटी) 2021 के प्रवेश पत्र जारी किए हैं। 24 दिसंबर, 2021 को होगी परीक्षा। आधिकारिक वेबसाइट pstet.pseb.ac.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।

विज्ञापन
pstet admit card 2021 released download admit card at pstet.pseb.ac.in
सरकारी नौकरी - 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

विज्ञापन

पंजाब राज्य शिक्षा बोर्ड(पीएसईबी) द्वारा पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (पीएसटीईटी) 2021 का आयोजन किया जा रहा है। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट pstet.pseb.ac.in पर परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा - 2021 के लिए आवेदन किया है, वे अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी परीक्षा 24 दिसंबर, 2021 को आयोजित होने वाली है।

पीएसईबी द्वारा पहली से पांचवीं कक्षा और छठीं से आठवीं कक्षा के छात्रों को पढ़ाने के लिए पीएसटीईटी 2021 का आयोजन किया जा रहा है। सभी उम्मीदवार परीक्षा से पहले बोर्ड की वेबसाइट में जाकर परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़ लें। उम्मीदवार परीक्षा केंद्रों पर कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए परीक्षा के लिए पहुंचे।

विज्ञापन


पीएसटीईटी  2021 प्रवेश पत्र को ऐसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pstet.pseb.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध प्रवेश पत्र के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुल जाएगा, जिसमें अपनी जानकारियों को भरें।
  • जानकारियों को भरने के बाद दर्ज करें और फिर प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।


पीएसटीईटी  2021 महत्वपूर्ण तारीखें

  •  
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू -  25 नवंबर, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 8 दिसंबर, 2021
  • आवेदन पत्र में सुधार की तिथि - 10 से 13 दिसंबर, 2021
  • प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि - 17 दिसंबर, 2021
  • परीक्षा की तिथि - 24 दिसंबर, 2021


पीएसटीईटी का परीक्षा पैटर्न


पहली से पांचवीं कक्षा के छात्रों को पढ़ाने के लिए पीएसटीईटी की परीक्षा में बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, पर्यावरण अध्ययन, गणित, भाषा-1, भाषा-2 के अनुभागों में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल 150 अंकों का पेपर होगा, जिसमें कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए कुल 90 मिनट की समय अवधि दी जाएगी। वहीं, छठीं से आठवीं कक्षा के छात्रों को पढ़ाई के लिए पीएसटीईटी से बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, गणित, भाषा-1, भाषा-2, गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल 150 अंकों का पेपर होगा, जिसमें कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed