PSSSB Recruitment 2022: पीएसएसएसबी वेटरनरी इंस्पेक्टर भर्ती में बढ़ी पदों की संख्या, आवेदन की समय-सीमा भी बढ़ाई
PSSSB Recruitment 2022-23: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने आवेदन की समय-सीमा भी विस्तारित की है। इच्छुक उम्मीदवार अब 20 जनवरी, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। जबकि, आवेदन शुल्क का भुगतान 23 जनवरी तक कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
PSSSB Recruitment 2022-23: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने विज्ञापन संख्या 17/2022 के तहत जारी पीएसएसएसबी वेटरनरी इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए रिक्तियों की संख्या में बढ़ोतरी की है। पीएसएसएसबी ने पशु चिकित्सा निरीक्षक पद के लिए रिक्तियों की संख्या 60 से अब बढ़ाकर 254 कर दी है। इसमें महिलाओं के लिए आरक्षित 84 रिक्तियां भी शामिल हैं।
इसके साथ पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने आवेदन की समय-सीमा भी विस्तारित की है। इच्छुक उम्मीदवार अब 20 जनवरी, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। जबकि, आवेदन शुल्क का भुगतान 23 जनवरी तक कर सकेंगे। पशु चिकित्सा निरीक्षक के पद के लिए आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर आवेदन प्रक्रिया जारी है। पंजीकृत उम्मीदवार जिन्हें परीक्षा के बारे में अधिक जानकारी की आवश्यकता है, वे अधिक विवरण के लिए पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in अधिसूचना देख सकते हैं।
PSSSB Recruitment के लिए योग्यता एवं पात्रता मापदंड
आवेदक उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / बोर्ड से भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान / गणित विषयों के साथ 10 + 2 या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / बोर्ड से जीव विज्ञान / गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान और अंग्रेजी विषयों के साथ 10+2 और किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से दो साल की अवधि या इसके समकक्ष पशु चिकित्सा विज्ञान या पशु स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं, आवेदक उम्मीदवार की उम्र 18 से 37 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
PSSSB Recruitment के लिए आवेदन शुल्क
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क 1000 रुपये है और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये लागू है। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / ईडब्ल्यूएस और भूतपूर्व सैनिक और आश्रित श्रेणी के उम्मीदवारों को क्रमशः 250 और 200 रुपये का शुल्क देना होगा।
PSSSB पशु चिकित्सा निरीक्षक भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया
-
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं। -
यहां होम पेज पर "ऑनलाइन एप्लिकेशन" पर क्लिक करें। -
अब विज्ञापन संख्या 17/2022 के लिए अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। -
इसके बाद खुद को रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें। -
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें। -
फॉर्म सबमिट करें और इसका प्रिंट आउट ले लें।