मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी के अवसर, दस हजार पदों के लिए शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के छात्र अगर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो उनके लिए अच्छी खबर है। कोरोना काल में जहां नौकरी जाने का डर हैं, वहां नई भर्तियों के रास्ते भी खुल रहे हैं। जो छात्र पटवारी, शिक्षक और आरक्षक की नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड भर्ती परीक्षा कराने जा रहा है।
पिछले दो साल में पीईबी ने भर्ती के लिए कई बार विज्ञापन जारी किए लेकिन किसी ना किसी कारण से परीक्षा नहीं हो पाई। कोरोना के खतरों के बीच नीट की परीक्षा में देशभर में 14 लाख छात्र-छात्राएं एक साथ शामिल हुए थे। अब नीट की तरह ही 10,000 से ज्यादा खाली पदों के लिए पीईबी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर रहा है।
किन परीक्षाओं और कितने पदों के लिए आना है प्रस्ताव?
- पुलिस आरक्षक पदों की भर्ती - 3,272
- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी - 800
- राजस्व निरीक्षक - 350
- आईटीआई में प्रशिक्षण अधिकारी - 305
- पुलिस में उपनिरीक्षक - 1,500
सभी लिखित परीक्षाएं ऑनलाइन तरीके से की जाएंगी। इनमें से तीन परीक्षाओं के लिए आवेदन आ रहे हैं, अब जो प्रस्ताव आएंगे उनकी प्रक्रिया चुनाव के बाद निर्वाचन आयोग से अनुमित लेकर की जाएगी। परीक्षाओं के दौरान कोरोना के लिए सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का बखूबी पालन किया जाएगा।
सभी छात्रों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करना होगा और इसी के साथ परीक्षा हॉल भी बढ़ाए जाएंगे।