फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Pradhan Mantri National Apprenticeship Mela to be conducted in 200 districts on June 12, 2023

PMNAM 2023: प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला 12 जून को, 10वीं-12वीं पास के लिए हजारों नौकरियां

Sat, 10 Jun 2023 06:03 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 10 Jun 2023 06:03 PM IST
सार

Pradhan Mantri National Apprenticeship Mela 2023: प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला (पीएमएनएएम) देश भर के 200 से अधिक जिलों में आयोजित किया जाएगा और इसमें कई स्थानीय व्यवसायों की भागीदारी देखने को मिलेगी। 

विज्ञापन
Pradhan Mantri National Apprenticeship Mela to be conducted in 200 districts on June 12, 2023
Pradhan Mantri National Apprenticeship Mela - फोटो : MSDE

विस्तार

Pradhan Mantri National Apprenticeship Mela 2023: प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला (पीएमएनएएम) देश भर के 200 से अधिक जिलों में आयोजित किया जाएगा और इसमें कई स्थानीय व्यवसायों की भागीदारी देखने को मिलेगी। इसमें विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली कई दिग्गज कंपनियां भी भागीदारी कर रही है।   

विज्ञापन

अप्रेंटिसशिप मेले में शामिल होने की इच्छुक कंपनियां और उम्मीदवार apprenticeshipindia.gov.in और msde.gov.in पर जाकर मेले के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। 

विज्ञापन

पांचवीं पास से लेकर 12वीं पास तक के लिए नौकरियां

वे उम्मीदवार जो कक्षा पांचवीं से 12वीं पास हैं या जिनके पास कौशल प्रशिक्षण यानी स्किल ट्रेनिंग का प्रमाण-पत्र हैं या आईटीआई प्रमाण-पत्र धारक हैं या डिप्लोमा धारक हैं या स्नातक हैं, वे इस अप्रेंटिसशिप मेले में आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने रिज्यूमे की तीन कापी, सभी मार्कशीट और प्रमाण-पत्रों की तीन कापी, फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस आदि) और तीन पासपोर्ट आकार के फोटो संबंधित स्थानों पर ले जाने होंगे। 

दस्तावेजों के साथ पहुंचे नजदीकी मेले में

लोकेशन अप्रेंटिसशिप मेला पोर्टल (dgt.gov.in/appmela2022/)पर भी उपलब्ध हैं। जिन लोगों ने पहले ही नामांकन कर लिया है, उनसे अनुरोध किया गया है कि वे सभी संबंधित दस्तावेजों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें। इस मेले के माध्यम से, उम्मीदवार नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (एनसीवीईटी) से मान्यता प्राप्त प्रमाण-पत्र भी प्राप्त कर सकते हैं, प्रशिक्षण सत्रों के बाद उनकी रोजगार दर में सुधार होगा।


 
विज्ञापन

22 लाख से अधिक अपरेंटिस को मिली नियुक्तियां
 

अप्रेंटिसशिप मेले पूरे देश में हर महीने के दूसरे सोमवार को आयोजित किए जाते हैं। इंडियास्किल्स 2023 की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 22 लाख से अधिक सक्रिय अपरेंटिस को नियुक्त किया गया है। इन मेलों में, चयनित व्यक्तियों को अप्रेंटिसशिप के अवसरों की पेशकश की जाती है, जिसके दौरान उन्हें नए कौशल हासिल करने के लिए सरकारी मानदंडों के अनुसार मासिक वजीफा मिलता है। सरकार अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के माध्यम से प्रति वर्ष 15 लाख युवाओं को प्रशिक्षित करने और इस मिशन को पूरा करने के लिए प्रयासरत है।  - अतुल कुमार तिवारी, सचिव, कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed