फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   PPSC recruitment 2022 for 75 Junior Auditor posts apply at ppsc.gov.in sarkari naukri

PPSC recruitment 2022: जूनियर ऑडिटर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्दी करें

Fri, 12 Aug 2022 01:10 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 12 Aug 2022 01:10 PM IST
सार

PPSC recruitment 2022: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बीकॉम (प्रथम श्रेणी से) या एमकॉम (द्वितीय श्रेणी से) की डिग्री होनी चाहिए।

विज्ञापन
PPSC recruitment 2022 for 75 Junior Auditor posts apply at ppsc.gov.in sarkari naukri
PPSC JE Recruitment - फोटो : Social Media

विस्तार

PPSC recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। पंजाब लोक सेवा आयोग/PPSC ने असिस्टेंट ऑडिटर के पदों पर भर्ती जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज 12 अगस्त, 2022 को है। जो भी उम्मीदवार अब तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सके हैं और आवेदन के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन पंजाब लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

PPSC recruitment 2022: इतने पदों पर है भर्ती
पंजाब लोक सेवा आयोग ऑडिटर भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 74 है। यह भर्ती पंजाब सरकार के वित्त विभाग के लिए है। बता दें कि भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को जूनियर ऑडिटर (Group B) के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा पेन-पेर मोड में दो घंटे के लिए होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

PPSC recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बीकॉम (प्रथम श्रेणी से) या एमकॉम (द्वितीय श्रेणी से) की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, आवेदकों की आयु-सीमा 01 जनवरी, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए। 

विज्ञापन

PPSC recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन करें-:

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Open Advertisement के सेक्शन में जाएं।
  • अब यहां दिखाई दे रहे असिस्टेंट ऑडिटर भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed