फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Police Recruitment 2021: states with most police vacancies, check complete detail, safalta

Police Recruitment 2021: किन राज्यों में निकली हैं पुलिस भर्तियां, जानें पूरी डिटेल

Sun, 13 Jun 2021 06:21 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 13 Jun 2021 06:21 PM IST
सार

इन दिनों कई राज्यों के पुलिस विभग में एसआई और कांस्टेबल के ढेरों पदों पर भर्तियां निकाली जा रही हैं जिनमें से कुछ भर्तियों का नोटिफएकेशन जारी कर  आवेदन की शुरूआत भी की जा चुकी है।

विज्ञापन
Police Recruitment 2021: states with most police vacancies, check complete detail, safalta
UP Police SI Exam - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अगर आप पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपका ये अरमान पूरा हो सकता है। बता दें कि इन दिनों कई राज्यों के पुलिस विभग में एसआई और कांस्टेबल के ढेरों पदों पर भर्तियां निकाली जा रही हैं जिनमें से कुछ भर्तियों का नोटिफएकेशन जारी कर  आवेदन की शुरूआत भी की जा चुकी है। इसके अलावा कुछ भर्तियों को राज्यों की सरकार द्वारा अभी हाल ही स्वीकृति दे दी गई है जिसके बाद उन भर्तियों में भी जल्द ही आवेदन की शुरुआत की जा सकती है। आईए जानते हैं किन राज्यों के पुलिस विभाग में बम्पर भर्तियों की शुरुआत होने वाली है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस में निकली हैं भर्तियां
अगर अभ्यर्थी देश की राजधानी दिल्ली के पुलिस विभाग में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो ऐसे युवाओं का सपना जल्द ही पूरा हो सकता है। बता दें कि हाल ही में दिल्ली पुलिस में 5846 पदों कांस्टेबल भर्ती होने जा रही है जिसके लिए आधिकारिक नोटिस www.delhipolice.nic.in पर जारी किया जा चुका है। इच्छुक महिला व पुरुष उम्मीदवार दी गई वेबसाइट पर जाकर संबंधित अन्य जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन


राजस्थान पुलिस में हो रही हैं एसआई भर्ती
आपको बता दें कि राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) ने उपनिरीक्षक (SI) के लिए आवेदन की अंतिम तारीख को बढ़ा दिया है। इस भर्ती के लिए बीते महीने फरवरी में नोटिफिकेशन जारी किया गया था जिसकी अंतिम तारीख 10 मार्च रात्री 12 बजे तक की गई थी लेकिन कोरोना महामारी के चलते उम्मीदवारों को आवेदन में होने वाली समस्याओं को देखते हुए एक बार फिर से आवेदन करने का मौका दिया है जिसकी आखिरी तारीख 23 जून रखी गई है। इस भर्ती के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस आधिकारिक वेबसाइट के लिंक https://rpsc.rajasthan.gov.in/news  के जरिए अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक पुलिस में हो रही है बम्पर भर्ती
पुलिस की नौकरी करने का सपना रखने वाले युवाओं के पास अब कर्नाटक पुलिस फोर्स में भर्ती होने का शानदार मौका है। बता दें कि कर्नाटक स्टेट पुलिस (KSP) के सिविल विभाग में 4000 कॉन्स्टेबलों के चयन के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 25 मई से शुरू है और यह 25 जून 2021 तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी कर्नाटक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट https://recruitment.ksp.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यूपी पुलिस में निकली हैं SI भर्ती
इसके अलावा इन दिनों यूपी में भी पुलिस उपनिरीक्षक (एस.आई) , प्लाटून कमांडर एवं पीएसी, समेत कई पदों पर भर्तियां भी चल रही हैं। इच्छुक अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  http://uppbpb.gov.in/   पर जाकर कंप्लीट जानकारी ले सकते हैं और अपनी आवेदन प्रक्रिया भी पूरी कर सकते हैं।


कैसे करें यूपी एसआई की पक्की तैयारी
यूपी पुलिस में दरोगा भर्ती की पक्की तैयारी करने के लिए उम्मीदवारों को www.safalta.com के जरिए चलाए जा रहे खास UPSI बैच को ज्वॉइन कर शुरू कर देनी चाहिए ताकि एग्जाम में अच्छा प्रदर्शन किया जा सके। जहां अभ्यर्थियों को 220 घंटे से भी ज्यादा समय की लाइव क्लासेस, 100 से भी अधिक पीडीएफ स्टडी नोट्स और दिल्ली के एक्सपर्ट फैकल्टी के मार्गदर्शन में तैयारी करने का मौका दिया जा रहा है। तो देर किस बात की अभी इस लिंक https://www.safalta.com/up-police-si-safalta-batch-2021  पर  क्लिक करें और एग्जाम की पक्की तैयारी शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed