{"_id":"67e0df197c0144dfb50813fc","slug":"pnb-so-recruitment-last-chance-to-become-an-officer-application-window-closes-today-apply-soon-2025-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PNB SO Recruitment: पंजाब नेशनल बैंक में ऑफिसर बनने का आखिरी मौका! आज बंद होगी आवेदन विंडो; जल्द भर दें फॉर्म","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
PNB SO Recruitment: पंजाब नेशनल बैंक में ऑफिसर बनने का आखिरी मौका! आज बंद होगी आवेदन विंडो; जल्द भर दें फॉर्म
Mon, 24 Mar 2025 10:05 AM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Mon, 24 Mar 2025 10:05 AM IST
सार
PNB SO Recruitment 2025: पंजाब नेशनल बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 350 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 24 मार्च को समाप्त होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम समय से पहले आवेदन पूरा कर लें, ताकि किसी भी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक
- फोटो : ANI
विस्तार
PNB SO Recruitment 2025 Last Date: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) द्वारा स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया सोमवार (24 मार्च)को बंद होने वाली है। बैंक ने कुल 350 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
और भी पढ़ें:- बैंक ऑफ इंडिया ने 400 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई, अभी करें अप्लाई
विज्ञापन
विज्ञापन
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और आवश्यक अनुभव अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। आमतौर पर उम्मीदवारों के पास वित्त, आईटी, साइबर सुरक्षा, डेटा विज्ञान जैसे संबंधित क्षेत्रों में स्नातक डिग्री, मास्टर डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पेशेवर प्रमाणपत्र होना चाहिए।
विज्ञापन
और भी पढ़ें:- बैंक ऑफ इंडिया ने 400 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई, अभी करें अप्लाई
विज्ञापन
कुछ विशिष्ट पदों के लिए कार्य अनुभव भी अनिवार्य है, जो पद के स्तर के आधार पर 1 से 5 वर्ष तक हो सकता है। उच्च स्तर के पदों के लिए अधिक अनुभव की आवश्यकता होती है, जबकि कुछ एंट्री लेवलmपदों के लिए फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा पद के अनुसार भिन्न है। न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 से 38 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जो कि पद और विशेषज्ञता के आधार पर तय होगी। सरकार के नियमों के अनुसार, एससी/एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूबीडी और अन्य आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
- ऑनलाइन लिखित परीक्षा: इस परीक्षा में रीजनिंग, अंग्रेजी भाषा, मात्रात्मक योग्यता और व्यावसायिक ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों को अपनी विशेषज्ञता के अनुसार परीक्षा देनी होगी।
- व्यक्तिगत साक्षात्कार: लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसमें बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे और उम्मीदवारों की विशेषज्ञता का मूल्यांकन किया जाएगा।
- अंतिम चयन: ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार के प्रदर्शन के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। कुछ विशेष पदों के लिए सीधे साक्षात्कार के माध्यम से भी चयन किया जा सकता है, जो कि प्राप्त आवेदनों की संख्या पर निर्भर करेगा।
और भी पढ़ें:- जामिया मिल्लिया इस्लामिया में तैयार होगी नई आर्चरी, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रशिक्षण; छह माह में होगा तैयार
वेतनमान
पीएनबी स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2025 में चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक वेतन दिया जाएगा। इस भर्ती के तहत मिलने वाला वेतनमान 48,480 रुपये से लेकर 1,05,280 रुपये के बीच होगा, जो पद और ग्रेड के आधार पर भिन्न हो सकता है।ऐसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके पीएनबी एसओ 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाएं।
- अब "करियर" सेक्शन में जाकर "PNB SO 2025 अधिसूचना" पर क्लिक करें।
- यहां ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके पंजीकरण करें।
- आवश्यक विवरण भरकर ऑनलाइन आवेदन पत्र पूरा करें।
- फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- आवेदन पत्र को अंतिम रूप से सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।