फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   PM modi distributes appointment letters to youthes in Rashtriya Rozgar Mela and congratulate all

Rozgar Mela: पीएम मोदी ने वितरित किए 51 हजार से ज्यादा नियुक्ति पत्र, युवाओं को वर्चुअली किया संबोधित

Mon, 28 Aug 2023 12:18 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 28 Aug 2023 12:18 PM IST
सार

पीएम नरेंद्र मोदी ने 28 अगस्त 2023 को राष्ट्रीय रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों को वर्चुअली संबोधित भी किया। 

विज्ञापन
PM modi distributes appointment letters to youthes in Rashtriya Rozgar Mela and congratulate all
पीएम मोदी, रोजगार मेला - फोटो : @ani

विस्तार

PM Modi In Rozgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 28 अगस्त 2023 को रोजगार मेले के तहत सरकारी विभाग और संगठनों में नवनियुक्त भर्तियों को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों को वर्चुअली संबोधित भी किया। उन्होंने नवनियुक्त युवाओं को उनकी सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने युवाओं को अमृतप्रहरी कहकर संबोधित भी किया। 

विज्ञापन

युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 09 वर्षों के हमारे प्रयासों से परिवर्तन का एक और नया दौर दिखने लगा है। किसी भी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ने के लिए ये जरूरी है कि देश के हर सेक्टर का विकास हो। बीते कुछ वर्षों में युवाओं के लिए नए रास्ते खोलने के लिए हमने बीते कुछ वर्षों में अर्धसैनिक बलों की भर्ती प्रक्रिया में कई बदलाव किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार रोजगार मेले का ये आयोजन एक ऐसे माहौल में हो रहा है, जब देश गर्व और आत्मविश्वास से भरा हुआ है। भारत एक कुशल और विश्वसनीय वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला के निर्माण में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। प्रधानमंत्री जनधन योजना ने गांव और गरीब के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ ही रोजगार निर्माण में भी बहुत बड़ी भूमिका निभाई है।

विज्ञापन

यूपी पर भी बोले पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश कभी अपराध के लिए जाना जाता था, लेकिन आज कानून व्यवस्था बनने के बाद यह निवेश के लिए जाना जाता है। उन्होंने आगे कहा कि भारत इस दशक में दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन जाएगा...जब मैं यह गारंटी देता हूं, तो मैं इसे पूरी जिम्मेदारी के साथ देता हूं।

पर्यटन फार्मा और ऑटोमोबाइल उद्योग में रोजगार के अवसर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा पर्यटन क्षेत्र द्वारा 2030 तक भारतीय अर्थव्यवस्था में 20 लाख करोड़ रुपये से अधिक का योगदान देने की संभावना है, जिससे युवाओं के लिए 13-14 करोड़ नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। फार्मा सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में इससे रोजगार के बड़े अवसर पैदा होंगे...ऑटोमोबाइल उद्योग भी काफी तेजी से बढ़ रहा है। आने वाले वर्षों में ये दोनों उद्योग (फार्मा और ऑटोमोबाइल उद्योग) और विकसित होने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed