फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   PM Internship 2025: Today is last date to apply for PM Internship Scheme, register soon

PM Internship 2025: युवाओं के लिए मौका! पीएम इंटर्नशिप योजना में आवेदन की आज अंतिम तिथि, जल्द करें पंजीकरण

Tue, 22 Apr 2025 09:33 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 22 Apr 2025 09:33 AM IST
सार

PM Internship Scheme 2025: पीएम इंटर्नशिप स्कीम के दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया आज यानी मंगलवार (22 अप्रैल) को समाप्त होने वाली है। इससे पहले तीन बार प्रक्रिया में विस्तार किया जा चुका हैं। उम्मीदवार इस योजना से जुड़ी अधिक जानकारी नीचे पढ़ें।

विज्ञापन
PM Internship 2025: Today is last date to apply for PM Internship Scheme, register soon
PM Internship Scheme 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

PM Internship Scheme 2025: अगर आप अपने करियर की शुरुआत करने के लिए एक शानदार अवसर की तलाश कर रहे हैं या फिर एक प्रतिष्ठित संस्थान में इंटर्नशिप चाहते हैं तो आप पीएम इंटर्नशिप योजना के तहत अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के दूसरे चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। हालांकि, पंजीकरण करने की अंतिम तिथि आज यानी 22 अप्रैल है। इसलिए इच्छुक उम्मीदवार तुरंत आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

1 लाख अभ्यर्थियों का होगा चयन

इंटर्नशिप योजना के इस चरण में कुल 1 लाख अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 22 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है। इससे पहले, पीएम इंटर्नशिप योजना 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल, 31 मार्च और 12 मार्च थी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:-  बोर्ड रिजल्ट रोल नंबर से कैसे देखें? आसान है तरीका, अच्छे से समझ लें हर स्टेप
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस में लिखा है, "इंटर्नशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया अब 22 अप्रैल तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी पंजीकरण करें, अपना प्रोफाइल बनाएं और विभिन्न क्षेत्रों में अवसरों के लिए आवेदन करें। कोई पंजीकरण या आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।" 

8,700 उम्मीदवारों ने शुरू की इंटर्नशिप

इस स्कीम के लिए केंद्र सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए आवंटन बढ़ाया है। सरकार ने आवंटन को संशोधित अनुमान 380 रुपये करोड़ से बढ़ाकर 10,831.07 रुपये करोड़ कर दिया गया है। सरकार ने स्कीम के पहले चरण में 1,27,000 से अधिक इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराए गए थे। जबकि दूसरे चरण में यह संख्या करीब 1,15,000 रही। दिसंबर 2024 से अब तक 28,000 से अधिक चयनित उम्मीदवारों में से केवल 8,700 ने स्कीम के तहत इंटर्नशिप शुरू की है। 

PM Internship Scheme 2025 Eligibility: पात्रता मानदंड

इस इंटर्नशिप योजना के लिए वे युवा आवेदन कर सकते हैं जिनकी उम्र 21 से 24 वर्ष के बीच हो और जो किसी पूर्णकालिक रोजगार या शिक्षा में संलग्न न हों। इस योजना के तहत उन्हीं अभ्यर्थियों को पात्र माना जाएगा जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम हो। यदि परिवार का कोई सदस्य स्थायी सरकारी नौकरी में कार्यरत है, तो उस परिवार के युवा इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।

ऑनलाइन और डिस्टेंस लर्निंग के माध्यम से पढ़ाई करने वाले युवा इस इंटर्नशिप के लिए योग्य माने जाएंगे। हालांकि, जो युवा किसी अन्य सरकारी योजना के तहत स्किल ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे हैं, वे इस इंटर्नशिप का लाभ नहीं उठा सकते। इसके अलावा IIT, IIM, IISER, NID, IIIT, NLU जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से स्नातक कर चुके छात्र भी आवेदन के पात्र नहीं होंगे। साथ ही, जिन उम्मीदवारों ने सीए, सीएमए, सीएस, एमबीबीएस, बीडीएस, एमबीए या मास्टर डिग्री जैसी उच्च शिक्षा प्राप्त कर ली है, वे भी इस योजना के तहत इंटर्नशिप के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे।

PM Internship Scheme 2025: स्टाइपेंड

चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 5000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा, जिसमें से 4500 रुपये केंद्र सरकार द्वारा और 500 रुपये संबंधित कंपनी के CSR फंड से दिए जाएंगे। साथ ही, सभी चयनित उम्मीदवारों को एकमुश्त 6000 रुपये की अतिरिक्त राशि भी प्रदान की जाएगी।

आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले इंटर्नशिप पोर्टल pminternship.mca.gov.in. पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक जांचें और सबमिट करें।
  • भविष्य में संदर्भ के लिए आवेदन आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट भी निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed