Apprenticeship Mela: 25 राज्यों के 197 जिलों में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षु मेले का आयोजन आज
PM Apprenticeship Mela: कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) द्वारा आज यानी 12 दिसंबर, 2022 को 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 197 स्थानों पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेला यानी प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला (PMNAM) आयोजित किया जाएगा।
विस्तार
Pradhan Mantri National Apprenticeship Mela: युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय कौशल विकास योजना के अंतर्गत, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) सोमवार को 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 197 स्थानों पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षु मेले का आयोजन करेगा। स्थानीय युवाओं को अप्रेंटिसशिप के माध्यम से अपने करिअर को सही दिशा देने के उद्देश्य से इन मेलों में कई स्थानीय व्यवसायों को आमंत्रित किया गया है। इसमेंं कई कंपनियों की भी भागीदारी होगी।
इनमें स्थानीय युवाओं को अप्रेंटिसशिप के माध्यम से अपने करिअर को सही दिशा देने के उद्देश्य के साथ, इन मेलों में कई स्थानीय व्यावसायों को आमंत्रित किया गया है। इस आयोजन में विविध क्षेत्रों के कई कंपनियों की भी भागीदारी होगी। इस मेले में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों को राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीईटी) द्वारा एक प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा, जिससे उनके रोजगार के अवसरों में सुधार होगा।
National Apprenticeship Mela: इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
यदि कोई भी युवा इनके लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो उन्हें apprenticeshipindia.gov.in पर अपना पंजीकरण करना होगा और मेले के निकटतम स्थान का पता लगाना होगा। इस शिक्षुता मेले में हिस्सा लेने के लिए उम्मीदवारों को पांचवीं से लेकर 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होने के साथ ही, कौशल प्रशिक्षण प्रमाण पत्र/ आईटीआई डिप्लोमा या स्नातक होना अनिवार्य है।
मेले में उम्मीदवारों को अपने रिज्यूमे की तीन प्रतियां, सभी मार्कशीट और प्रमाण-पत्रों की तीन प्रतियां, फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस आदि) और पासपोर्ट आकार के तीन फोटो ले जाने होंगे। वहीं, जिन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पहले ही कर लिया है, उनसे अनुरोध है कि वे अपने सभी संबंधित दस्तावेजों के साथ आयोजन स्थल पर पहुंचें।