फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   PGCIL Engineering Recuitment 2024 for 435 various posts; Check Eligibility and Details

PGCIL Recruitment 2024: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन में इंजीनियरिंग के 435 पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

Sat, 15 Jun 2024 08:19 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 15 Jun 2024 08:19 PM IST
सार

Powergrid PGCIL Recruitment 2024: पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने इलेक्ट्रिकल, सिविल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के 400 से भी अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे आवेदन करने के लिए आवश्यक पात्रता जान सकते हैं।

विज्ञापन
PGCIL Engineering Recuitment 2024 for 435 various posts; Check Eligibility and Details
PGCIL Recruitment 2024 - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

PGCIL Recruitment: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने इंजीनियरिंग ट्रेनी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। संगठन ने योग्य उम्मीदवारों से विभिन्न ब्रांच्स में भर्ती के लिए 04 जुलाई तक आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (powergrid.in.) पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

रिक्ति विवरण

पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने इलेक्ट्रिकल के 331 पद, सिविल के 53 पद और इलेक्ट्रॉनिक्स के 14 पद और कंप्यूटर साइंस के 37 पद अधिसूचित किए हैं। संस्थान की ओर से कुल 435 इंजीनियरिंग के पदों पर भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ बीई/बीटेक/बीएससी (इंजीनियरिंग) जैसे कोर्सेज में स्नातक की डिग्री हासिल की हो। अंतिम वर्ष के ऐसे उम्मीदवार, जो 14 अगस्त, 2024 तक अपने रिजल्ट जारी होने की उम्मीद कर रहे हैं, वे भी आवेदन करने के लिए पात्र हैं। इसी के साथ, आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने गेट परीक्षा दी हो और योग्य घोषित हुआ है।

विज्ञापन

उम्र सीमा

आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष ऊपरी आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है। ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में 3 साल, एससी/एसटी के लिए 5 साल और पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी और एक्स-सर्विसमैन को भारत सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार आयुसीमा में छूट लागू है।

आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/एक्स सर्विसमैन श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.powergrid.in पर जाएं।
  • करियर सेक्शन में "Job Opportunities" पर क्लिक करें।
  • अब "Engineer Trainee Recruitment through Gate 2024" लिंक पर क्लिक करें।
  • 'Register/Apply' ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • 'New Registration' के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करने के लिए अपना ईमेल और नंबर दर्ज करें।
  • आपके लॉगिन क्रेडेंशियल मेल पर प्राप्त होंगे। इनकी मदद से आप आवेदन पत्र तक पहुंच सकते हैं।
  • GATE 2024 रजिस्ट्रेशन की सभी जानकारी अन्य जानकारी के साथ दर्ज करें और इसका रिव्यू करें।
  • अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और विधिवत भरे फॉर्म की एक प्रति सहेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed