फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   PFRDA Declares Grade A Phase 1 Result 2025; Qualified Candidates to Appear in Phase 2 on Oct 6

PFRDA Assistant Manager Result: पीएफआरडीए असिस्टेंट मैनेजर भर्ती का परिणाम जारी, चरण-2 की परीक्षा अक्तूबर में

Thu, 25 Sep 2025 07:03 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 25 Sep 2025 07:03 PM IST
सार

PFRDA Assistant Manager Result 2025: पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ने असिस्टेंट मैनेजर (Grade A) फेज-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। सफल अभ्यर्थी अब अक्तूबर में होने वाली फेज-2 परीक्षा में शामिल होंगे। 
 

विज्ञापन
PFRDA Declares Grade A Phase 1 Result 2025; Qualified Candidates to Appear in Phase 2 on Oct 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

PFRDA Assistant Manager Result 2025: पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने असिस्टेंट मैनेजर (Grade A) फेज-1 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट pfrda.org.in. पर देख सकते हैं।

विज्ञापन


फेज-1 (ऑनलाइन परीक्षा) का आयोजन 6 सितंबर 2025 को हुआ था। रिजल्ट शीट में केवल उन उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी किए गए हैं, जिन्होंने परीक्षा पास की है। चयनित उम्मीदवार अब फेज-2 (ऑनलाइन परीक्षा) के लिए पात्र हैं, जो 6 अक्तूबर 2025 (सोमवार) को होगी।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण बिंदु

  • जारी सूची अस्थायी है और PFRDA किसी भी त्रुटि को बाद में सुधार सकता है।
  • व्यक्तिगत अंक और कट-ऑफ मार्क्स पूरे भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही जारी होंगे।
  • फेज-2 की परीक्षा 6 अक्तूबर को होगी। कॉल लेटर डाउनलोड लिंक जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।
  • फेज-1 में सफल उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में तीन चरण हैं। फेज-1 पास करने के बाद उम्मीदवारों को फेज-2 देना होगा, जिसमें वर्णनात्मक और प्रोफेशनल नॉलेज की परीक्षा होगी। फेज-1 और फेज-2 दोनों पास करने वाले अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन

रिजल्ट चेक करने का तरीका

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pfrda.org.in पर जाएं।
  • नीचे स्क्रॉल कर Careers टैब पर क्लिक करें।
  • दाईं ओर Results विकल्प चुनें।
  • Assistant Manager (Grade A) Phase 1 Result लिंक पर क्लिक करें।
  • अगर पूछा जाए तो लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
  • PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed