भारतीय नौसेना: 41 महिला और 39 पुरुष अधिकारियों को मिला स्थायी कमीशन, ये होंगे लाभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Permanent Commission to SSC Officers of Indian Navy: 17 मार्च 2020 को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद, शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) के अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने के विषय में भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को स्थायी कमीशन के लिए चयन प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस संबंध में रक्षा मंत्रालय ने बताया कि कुल 80 एसएससी अधिकारियों को रिक्तियों के आधार पर स्थायी कमीशन दिया गया है। इस सूची में 39 पुरुष और 41 महिला अधिकारी भी शामिल हैं।
A total of 80 SSC Officers have been granted permanent commission based on vacancies and gender-neutral inter-se merit. The list of officers granted PC includes 41 women and 39 male officers: Defence Ministry https://t.co/h2Zje72zJR
— ANI (@ANI) December 18, 2020विज्ञापन
कुछ समय पहले केंद्र सरकार ने सेना में बेटियों को बराबरी का हक देने के लिए स्थायी कमीशन देने की विधिवत घोषणा की थी। जिसके बाद रक्षा मंत्रालय ने आदेश दिया कि शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) की महिला अधिकारियों को अब सेना की सभी दस शाखाओं में स्थायी कमीशन मिलेगी।
अब इन विभागों में महिला अधिकारियों को मिलेगा स्थायी कमीशन
महिला अधिकारियों को न्यायाधीश एडवोकेट जनरल, सेना शिक्षा कोर, सिग्नल, इंजीनियर, आर्मी एविएशन, आर्मी एयर डिफेंस, इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियर, आर्मी सर्विस कॉर्प्स, आर्मी ऑर्डिनेंस कॉर्प्स और इंटेलिजेंस कोर में स्थायी कमीशन दिया जाएगा।
इससे क्या बदलाव होंगे - स्थायी कमीशन दिये जाने का मतलब यह है कि महिला सैन्य अधिकारी अब रिटायरमेंट (सेनानिवृत्ति) की उम्र तक सेना में काम कर सकती हैं। अगर वे चाहें तो पहले भी नौकरी से इस्तीफा दे सकती हैं। अब तक शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत सेना में नौकरी कर रही महिला अधिकारियों को अब स्थायी कमीशन चुनने का विकल्प दिया जाएगा। स्थायी कमीशन के बाद महिला अधिकारी पेंशन की भी हकदार हो जाएंगी।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।