फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Patna HC Mazdoor admit card 2025 out; check exam schedule here

Patna HC Mazdoor Admit Card: पटना उच्च न्यायालय मजदूर भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, तुरंत करें डाउनलोड

Tue, 17 Jun 2025 02:49 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 17 Jun 2025 02:49 PM IST
सार

Patna HC Mazdoor Admit Card 2025 Out: पटना उच्च न्यायालय ने नियमित मजदूर भर्ती परीक्षा 2025 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।  

विज्ञापन
Patna HC Mazdoor admit card 2025 out; check exam schedule here
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

Patna HC Mazdoor Admit Card 2025: पटना उच्च न्यायालय ने नियमित मजदूर (Regular Court Attendant) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने के पात्र हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


अधिसूचना के अनुसार, यह लिखित परीक्षा (OMR) आधारित, बहुविकल्पीय प्रश्न) 22 जून, 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक ही पाली में पटना के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 171 मजदूर पदों को भरना है।

विज्ञापन

जरूरी दिशानिर्देश

  • परीक्षा की तिथि, समय और केंद्र जो आवंटित किया गया है, वह अंतिम है, इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इस बारे में किसी भी तरह की अपील स्वीकार नहीं की जाएगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • प्रवेश पत्र किसी अन्य माध्यम (पोस्ट आदि) से नहीं भेजा जाएगा। उम्मीदवार को खुद ही इसे वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा।
  • प्रवेश पत्र में दिए गए सभी निर्देशों का पालन अनिवार्य है।
  • उम्मीदवार को प्रवेश पत्र पर निर्धारित स्थान पर अपना पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाना होगा।
  • परीक्षा केंद्र पर आते समय, उम्मीदवार को एक वैध पहचान पत्र की मूल प्रति और उसकी फोटोकॉपी साथ लानी होगी।

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाएं
  • अब होमपेज पर, रिक्रूटमेंट टैब पर जाएं।
  • नियमित मजदूर भर्ती परीक्षा, 2025 के लिए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगइन करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  • अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed