फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Patiala Locomotive Works PLW Apprentices recruitment know how to apply at plw.Indianrailways.gov.in

PLW Patiala 2023: पटियाला रेलवे में भर्ती की समय-सीमा हो रही समाप्त, जल्दी करें आवेदन

Mon, 30 Oct 2023 07:30 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 30 Oct 2023 07:30 PM IST
सार

PLW Patiala 2023: पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स की तरफ से करीब 300 पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की समय-सीमा समाप्त हो रही है।

विज्ञापन
Patiala Locomotive Works PLW Apprentices recruitment know how to apply at plw.Indianrailways.gov.in
PLW Patiala 2023 - फोटो : X

विस्तार

Patiala Locomotive Works Apprentices Recruitment: पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स की तरफ से 295 अपरेंटिस पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट plw.Indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है। उम्मीदवारों के पास 31 अक्तूबर 2023 शाम पांच बजे तक आवेदन फॉर्म भरकर जमा करने का मौका है।

विज्ञापन

PLW Patiala 2023 रिक्तियों का विवरण

पटियाला रेलवे अपरेंटिस भर्ती के तहत 295 पदों पर उम्मीदवारों का चयन होना है। आप रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं-

  • इलेक्ट्रीशियन 140 पद

  • मैकेनिक (डीजल) 40 पद

  • मशीनिस्ट 15 पद

  • फिटर 75 पद

  • वेल्डर 25 पद

विज्ञापन
विज्ञापन

PLW Act Apprentices 2023 आवेदन शुल्क

पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स में अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी/एसटी/पीएच और सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों से कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग के माध्यम से ही करना होगा।

विज्ञापन

PLW Various Trade Apprentice 2023 आयु सीमा

पटियाला रेलवे अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। रेलवे पटियाला पीएलडब्ल्यू अधिनियम अपरेंटिस नियम 2023-24 के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

Railway PLW शैक्षणिक योग्यता

पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स में अपरेंटिस पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई / एनसीवीटी प्रमाणपत्र के साथ कक्षा 10वीं (हाई स्कूल / मैट्रिक) पास होना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed