फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Patiala Locomotive Works online applications for Act Apprentice plw.indianrailways.gov.in

PLW Apprentice recruitment 2022: पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स में अपरेंटिस के पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Wed, 16 Nov 2022 10:32 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, नई दिल्ली
जॉब डेस्क, नई दिल्ली Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 16 Nov 2022 10:32 AM IST
सार

PLW Apprentice recruitment 2022: पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स एक्ट अपरेंटिस के इच्छुक उम्मीदवार रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट plw.indianrailways.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Patiala Locomotive Works online applications for Act Apprentice plw.indianrailways.gov.in
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

PLW Apprentice recruitment 2022: पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स एक्ट अपरेंटिस के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं।  इच्छुक उम्मीदवार रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट plw.indianrailways.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 23 नवंबर 2022 है।
विज्ञापन

इन पदों पर होंगी भर्तियां

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 295 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 140 रिक्तियां इलेक्ट्रीशियन पदों के लिए, 40 मैकेनिक (डीजल) के लिए, 15 मशीनिस्ट के लिए, 75 फिटर के लिए और 25 वेल्डर (जी एंड ई) के लिए हैं।
विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा 

उम्मीदवारों की आयु सीमा न्यूनतम 15 वर्ष है, जबकि इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक (डीजल), मशीनिस्ट और फिटर के पद के लिए ऊपरी आयु सीमा 24 वर्ष है। वेल्डर (जी एंड ई) के पद के लिए ऊपरी आयु सीमा 22 वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता:  10 + 2 प्रणाली के तहत विज्ञान और गणित विषयों में कम से कम 50% कुल अंकों के साथ 10 वीं कक्षा या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास होना जरूरी है।

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट plw.indianrailways.gov.in पर जाएं।
  • 'समाचार और घोषणा' - 'भर्ती' पर क्लिक करें।
  • अब एक्ट अपरेंटिस भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed