फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Over 2.98 lacks vacancies in Indian Railways, Piyush Goyal informs Recruitment Process in Loksabha

रेलवे में 2.98 लाख से ज्यादा पद खाली, यहां मिलेगी भर्ती प्रक्रिया की जानकारी

Wed, 10 Jul 2019 04:51 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Wed, 10 Jul 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
Over 2.98 lacks vacancies in Indian Railways, Piyush Goyal informs Recruitment Process in Loksabha
रेल मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : पीटीआई

रेलवे में 2.98 लाख से ज्यादा पद खाली हैं और इन पदों पर भर्ती की प्रक्रियाएं चलाई जा रही हैं। यह जानकारी सरकार द्वारा दी गई है। दरअसल, रेल मंत्री पीयूष गोयल से बुधवार को लोकसभा में इस संबंध में सवाल पूछे गए थे। पीयूष गोयल ने इसके जवाब में बताया कि एक जून 2019 तक रेलवे में 2.98 लाख पद खाली थे। इन्हें भर्ती प्रक्रियाओं द्वारा भरा जा रहा है। गोयल ने यह भी बताया कि पिछले 10 सालों में रेलवे में 4.61 लाख से ज्यादा लोगों की नियुक्ति की गई है।

विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि 'भर्ती एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। अब तक 1,51,843 पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित की गई हैं। 2019-20 में 1,42,577 पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसमें आर्थिक तौर पर कमजोर वर्गों (EWS) के आरक्षण को भी ध्यान में रखा गया है।' 

विज्ञापन

8 साल में रेलवे में कितने घट गए कर्मचारी

आपको बता दें कि बड़ी संख्या में सरकारी नौकरी देने वाला रेलवे देश का सबसे बड़ा विभाग है। हर साल हजारों लोगों की रेलवे में भर्ती होती है। रेलवे की नौकरी चार समूहों (ग्रुप ए, बी, सी और डी) में बंटी होती है। इसके अलावा कुछ नौकरियां तकनीकि और कुछ गैर तकनीकि होती हैं। सभी नौकरियों के लिए योग्यता की शर्तें भी अलग-अलग होती हैं। भारतीय रेलवे में कुछ नौकरियां ऐसी भी हैं जो 10वीं के आधार पर मिलती हैं। इसके अलावा कुछ कक्षा 12वीं तो कई ग्रेजुएशन के आधार पर भी निकाली जाती हैं।

साल 2016-17 में रेलवे में कुल 13,08,323 कर्मचारी थे। वहीं 8 साल पहले, यानी 2008-09 में 13,86,011 कर्मचारी थे। यानी 8 साल में 77,688 कर्मचारी कम हो गए। रेलवे के अनुसार, जनवरी 2018 में ग्रुप सी और डी के 2,66,790 पद खाली थे। इनमें ग्रुप ए और बी की रिक्तियां शामिल नहीं हैं। रेलवे की परीक्षाएं रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) या रेलवे भर्ती सेल (RRC) द्वारा कराई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed