फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   OSSSC Recruitment 2023 Application process begins for 2753 Multipurpose Health Worker posts

OSSSC Recruitment 2023: इस सूबे में कर्मचारी चयन आयोग ने शुरू की बड़ी भर्ती, मिलेंगी 2700 से ज्यादा नौकरियां

Mon, 01 May 2023 09:45 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 01 May 2023 09:45 PM IST
सार

OSSSC Recruitment 2023: ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग (OSSSC) ने बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) 2023 के जिला कैडर ग्रुप-सी पदों की भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन
OSSSC Recruitment 2023 Application process begins for 2753 Multipurpose Health Worker posts
Sarkari Naukri OSSSC Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

OSSSC Recruitment 2023: ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग (OSSSC) ने बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) 2023 के जिला कैडर ग्रुप-सी पदों की भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया सोमवार, एक मई से शुरू हुई और आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 मई, 2023 है। इच्छुक उम्मीदवार osssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

OSSSC Recruitment 2023 रिक्तियों के विवरण के अनुसार, यह भर्ती अभियान बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के ग्रुप-सी पदों की 2753 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग (OSSSC) की भर्ती के तहत आवेदकों के लिए आयु सीमा मानदंड के अधीन उम्मीदवार की आयु एक जनवरी, 2023 को 21 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

OSSSC Recruitment 2023 जानिए आवेदन कैसे करें?

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर, “ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    न्यू यूजर पर क्लिक करें और खुद को रजिस्टर करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    पोर्टल पर लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इच्छुक उम्मीदवार विस्तृत अधिसूचना वेबसाइट पर देख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed