OSSSC CRE III 2023: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में निकलीं भर्तियां, इस डेट से शुरू होंगे आवेदन
OSSSC CRE III 2023: ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग ने सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के तहत ओडिशा के विभिन्न जिला प्रतिष्ठानों में फार्मासिस्ट और बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (पुरुष) के पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा -2023 (III) के लिए अधिसूचना जारी की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
OSSSC CRE III 2023 Notification: ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएसएससी) की तरफ से स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, ओडिशा सरकार के तहत फार्मासिस्ट और बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (पुरुष) के पदों पर संयुक्त भर्ती परीक्षा (CRE 2023 III) के लिए एक अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ओएसएसएससी सीआरई 3 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया 22 दिसंबर से शुरू होगी। आवेदन लिंक आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध होगा।
OSSSC CRE III रिक्तियों का विवरण
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, ओडिशा सरकार के तहत इस भर्ती अभियान के जरिए विभाग में कुल 2,453 पद भरे जाएंगे। कुल पदों में से 1,002 फार्मासिस्ट के और 1,451 बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के हैं।
OSSSC CRE III 2023 आयुसीमा
ओएसएसएससी की तरफ से स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, ओडिशा सरकार के तहत फार्मासिस्ट और बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (पुरुष) के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए