OSSC Recruitment: ओएसएससी ट्रैफिक कॉन्स्टेबल परीक्षा का परिणाम जारी, पीएसटी सितंबर में होगी
OSSC Recruitment: ओएसएससी की ओर से कुल 287 उम्मीदवारों को शारीरिक मानक मापन और शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए योग्य घोषित किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
OSSC Traffic Constable Result 2021 Out: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने ट्रैफिक कॉन्स्टेबल पदों के लिए CBRE के माध्यम से आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। ओएसएससी की ओर से कुल 287 उम्मीदवारों को शारीरिक मानक मापन और शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए योग्य घोषित किया गया है।
OSSC Recruitment 2022: 56 पदों पर भर्तियां
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित की जा रही इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) के तहत ट्रैफिक कॉन्स्टेबल के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। शारीरिक मानक मापन और शारीरिक दक्षता परीक्षण परीक्षा 21 सितंबर, 2022 को आयोजित की जानी है। ओएसएससी भर्ती अभियान ओडिशा सरकार के राज्य परिवहन प्राधिकरण, वाणिज्य और परिवहन विभाग के तहत प्रारंभिक नियुक्तियों के रूप में ट्रैफिक कॉन्स्टेबल के 56 पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है।
OSSC Recruitment 2022: पदों का विवरण
-
सामान्य वर्ग के लिए पदों की संख्या : 31 -
एसईबीसी वर्ग के लिए पदों की संख्या : 10 -
एससी वर्ग के लिए पदों की संख्या : 07 -
एसटी वर्ग के लिए पदों की संख्या : 08
OSSC Recruitment 2022: परिणाम डाउनलोड करने के चरण
-
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाएं। -
इसके बाद होम पेज पर, परिणाम टैब पर क्लिक करें। -
ट्रैफिक कॉन्स्टेबल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। -
ओएसएससी की भर्ती का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। -
डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
OSSC Recruitment की चयन प्रक्रिया
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित की जा रही इस भर्ती के आवेदक उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा (ऑब्जेक्टिव टाइप / एमसीक्यू टाइप) के आधार पर शॉर्ट लिस्ट कर, फिजिकल स्टैंडर्ड मेजरमेंट एंड फिजिकल टेस्ट के परिणाम के आधार पर अंतरिम चयन और सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।