फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   OSSC postpones recruitment exams due to extension of lockdown in Odisha due to surge of new delta variant

कोरोना का कहर: प्रदेश में बढ़ा लॉकडाउन, ओएसएससी ने स्थगित की ये पांच बड़ी भर्ती परीक्षाएं

Thu, 01 Jul 2021 02:29 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 01 Jul 2021 02:29 PM IST
सार

ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएससी) ने 16 जुलाई को होने वाली संयुक्त पुलिस सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2018 को स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन
OSSC postpones recruitment exams due to extension of lockdown in Odisha due to surge of new delta variant
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा में कोरोना महामारी की वजह से उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए 16 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। इसकी वजह से ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएससी) ने प्रदेश में 16 जुलाई तक होने वाली भर्ती परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है। ओएसएससी द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर यह सूचना दी गई है।  

विज्ञापन

जल्द जारी होगा संशोधित कार्यक्रम
जारी अधिसूचना में लिखा है कि ओडिशा सरकार ने राज्य में 16 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। इसलिए 16 जुलाई को होने वाली संयुक्त पुलिस सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2018 को स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम शीघ्र ही अधिसूचित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आगे की अपडेट जानने के लिए आयोग की वेबसाइट के चेक करते रहें।
विज्ञापन


इतिहास के पन्नों से : तैमूर से लेकर हिटलर तक, ये हैं अब तक के 10 सबसे क्रूर शासक

विज्ञापन
विज्ञापन

इन परीक्षाओं को भी किया स्थगित

इसी प्रकार औद्योगिक पदोन्नति अधिकारी एवं सहायक वैज्ञानिक अधिकारी के पदों पर चयन हेतु क्रमश: 8 जुलाई एवं 14 जुलाई को होने वाली मुख्य परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है। सहायक लाइब्रेरियन और जूनियर लाइब्रेरियन 2017 और संयुक्त लेखा परीक्षक 2016 के पद के लिए 9 जुलाई को होने वाली कंप्यूटर कौशल परीक्षा को कुछ समय के लिए टाल दिया है। कनिष्ठ सहायकों के पदों पर आवेदकों के चयन के लिए 6 जुलाई को प्रस्तावित प्रारंभिक परीक्षा की भी तिथि आगे बढ़ा दी गई है। गौरतलब है कि अभी तक आयोग ने 20 जुलाई से 5 अगस्त तक होने वाली परीक्षाओं में किसी तरह के बदलाव की घोषणा नहीं की है।
यह भी पढ़ें - सीबीएसई ने किया साफ : 11वीं-12वीं कक्षाओं के अंकों का मॉडरेशन स्कूल करेंगे
सीए 2021: 5 जुलाई को होगी परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना की वजह से रखी कुछ शर्तें, पढ़िए यहां

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed