फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   OPSC VAS Recruitment 2025 Notification Out For 506 posts, check all details and apply here

Govt jobs 2025: यहां निकली वेटरनरी असिस्टेंट सर्जन की 500+ नौकरियां! जानें कौन कर सकता आवेदन

Tue, 24 Jun 2025 04:34 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 24 Jun 2025 04:34 PM IST
विज्ञापन
OPSC VAS Recruitment 2025 Notification Out For 506 posts, check all details and apply here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

OPSC VAS Recruitment: ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने पशु चिकित्सा सहायक सर्जन और अपर पशु चिकित्सा सहायक सर्जन के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 1 जुलाई से 31 जुलाई 2025 के बीच आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


आयोग के अनुसार, लिखित परीक्षा 31 अगस्त 2025 को संभावित रूप से आयोजित की जा सकती है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 506 पदों पर चयन होगा। ये सभी पद ओडिशा पशु चिकित्सा सेवा के ग्रुप 'A' (जूनियर ब्रांच- II) के तहत आते हैं और मत्स्य पालन व पशु संसाधन विकास विभाग में स्थायी रूप से भरे जाएंगे। इनमें से 167 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रखे गए हैं।  

विज्ञापन

जानें पात्रता की पूरी शर्तें

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास भारत या विदेश की किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन में स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता होना अनिवार्य है।

इसके साथ ही, आरक्षण से जुड़ी विस्तृत जानकारी जैसे महिलाओं, दिव्यांगजनों और खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रावधान आधिकारिक नोटिफिकेशन में स्पष्ट रूप से उल्लिखित हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर नोटिफिकेशन जरूर चेक करें। 

आयु की बात करें तो, आवेदन के लिए उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2025 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए।

लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा चयन

ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) द्वारा पशु चिकित्सा सहायक सर्जन की भर्ती के लिए चयन पूरी तरह से लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।  

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले OPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “What’s New” सेक्शन में जाकर VAS भर्ती 2025 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • संबंधित भर्ती के लिए “Apply Online” लिंक को खोलें।
  • यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो अपनी बेसिक जानकारी भरकर नया रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद मिले क्रेडेंशियल्स से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म पूरा भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, योग्यता प्रमाण पत्र आदि स्कैन करके अपलोड करें।
  • अपने कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन मोड में जमा करें।
  • सभी जानकारी चेक करके फॉर्म सबमिट करें और एक प्रति प्रिंट करके अपने पास रख लें।
पढ़ें आधिकारिक नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed