OPSC recruitment 2024: सहायक प्रोफेसर के पदों पर आवेदन शुरू, इस लिंक से करें पंजीकरण; पढ़ें पूरा विवरण
OPSC Recruitment 2024: ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने सहायक प्रोफेसर के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए। उम्मीदवार नीचे बताएं तरीके से आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
OPSC Recruitment 2024: ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने सहायक प्रोफेसर के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 26 अप्रैल, 2024 निर्धारित है। उम्मीदवार समय सीमा के अंदर आवेदन कर दें। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 65 सहायक प्रोफेसर पदों को भरना है।
आयु सीमा
01 जनवरी 2024 को उम्मीदवारों की आयु कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी के किसी एक डिग्री में प्रथम श्रेणी या समकक्ष के साथ उससे संबंधित शाखा में बी.ई./ बी.टेक/ बी.एस और एम.ई./ एम.टेक/ एम.एस या इंटीग्रेटेड एम.टेक की डिग्री होनी चाहिए।
आधिकारिक अधिसूचना में बताया गया है, किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन / पीजीडीएम / सी.ए. / आईसीडब्ल्यूए / एम.कॉम में प्रथम श्रेणी या समकक्ष के साथ मास्टर डिग्री और मास्टर डिग्री प्राप्त करने के बाद दो साल का पेशेवर अनुभव होना चाहिए।
OPSC Recruitment 2024: सहायक प्रोफेसर पदों के लिए ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाएं।
मुखपृष्ठ पर उपलब्ध 'ऑनलाइन आवेदन करें' लिंक पर क्लिक करें।
अब ओपीएससी सहायक प्रोफेसर आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्टर करके आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म जमा कर दें।
भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।