फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   OPSC Medical Officers Recruitment 2023 last date to apply for 7276 MO posts apply now at opsc.gov.in

OPSC: चिकित्सा अधिकारी के 7200 से अधिक पदों के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका, अभी करें अप्लाई

Mon, 18 Sep 2023 07:43 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 18 Sep 2023 07:43 AM IST
सार

OPSC Medical Officers Recruitment 2023: ओपीएससी आज चिकित्सा अधिकारी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर देगा। इसकी लिखित परीक्षा 8 अक्तूबर को होनी है। इच्छुक उम्मीदवार अभी नीचे बताए तरीके से आवेदन कर दें।
 

विज्ञापन
OPSC Medical Officers Recruitment 2023 last date to apply for 7276 MO posts apply now at opsc.gov.in
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

OPSC Medical Officers Recruitment 2023: ओडिशा लोक सेवा आयोग आज, यानी 18 सितंबर को चिकित्सा अधिकारी के 7276 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर देगा। अगर अभी तक किसी इच्छुक उम्मीदवार ने आवेदन नहीं किया है, तो अभी कर दें। आवेदन का तरीका नीचे बताया गया है।

विज्ञापन

8 अक्तूबर को होगी परीक्षा

मेडिकल ऑफिसर पद के लिए लिखित परीक्षा 8 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। जिस भी उम्मीदवार ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वो आज हर हाल में आधिकारिक वेबसाइट -  www.opsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता मानदंड एवं शुल्क

यह भर्ती अभियान 7276 मेडिकल ऑफिसर पदों को भरेगा। उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी, 2023 तक 21 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सभी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क में छूट दी गई है। 

उम्मीदवारों के पास मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज या मेडिकल संस्थान से एमबीबीएस या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। मेडिकल ऑफिसर के पद पर चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।
 

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाएं।
  • मेन पेज पर, “APPLY ONLINE” पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।
  • आवेदन पत्र भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, और फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed