फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   OPSC Ayurvedic Medical Officers Recruitment notification out know how to apply at opsc.gov.in

OPSC AMO Recruitment: आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी भर्ती की अधिसूचना जारी, नौ मई से पंजीकरण

Mon, 01 May 2023 03:40 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 01 May 2023 03:40 PM IST
सार

OPSC AMO Recruitment: ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएससी) ने आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है।

विज्ञापन
OPSC Ayurvedic Medical Officers Recruitment notification out know how to apply at opsc.gov.in
OPSC AMO Recruitment 2023 - फोटो : Social Media

विस्तार

OPSC AMO Recruitment 2023: ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसके तहत नौ मई 2023 से आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 जून 2023 तक है।

विज्ञापन

OPSC AMO आयु-सीमा

ओडिशा लोक सेवा आयोग की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2023 को 21 वर्ष से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 116 रिक्तियों को भरना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

OPSC AMO शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास सेंट्रल काउंसिल ऑफ इंडियन मेडिसिन द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय या संस्थान से आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बी.ए.एम.एस) या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों को खुद को ओडिशा स्टेट काउंसिल ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन के तहत पंजीकृत होना चाहिए।

विज्ञापन

OPSC AMO वेतनमान

ओडिशा लोक सेवा आयोग की इस भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को ओआरएसपी नियम, 2017 के अनुसार वेतन मैट्रिक्स के स्तर 10, सेल 1 में 44900 / - रुपये का वेतनमान दिया जाएगा। 

OPSC AMO ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आयोग की वेबसाइट opsc.gov.in पर जाएं।

  • ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें।

  • आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन पत्र की जांच करें।

  • आवश्यक विवरण के साथ फॉर्म भरें।

  • अंतिम तिथि से पहले फॉर्म जमा करें।

  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें, यदि लागू हो।

  • आवेदन पत्र को सफलतापूर्वक जमा करने के बाद,उसका एक प्रिंटआउट ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed