फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   OPSC Assistant Professor Recruitment 2024: Last date today to apply for 385 posts at www.opsc.gov.in

OPSC Assistant Professor: सहायक प्रोफेसर के 300+ पदों पर आवेदन करने की आज अंतिम तिथि, यहां से करें पंजीकरण

Tue, 16 Apr 2024 10:39 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 16 Apr 2024 10:39 AM IST
सार

OPSC Assistant Professor: ओडिशा में सहायक प्रोफेसर के 300 से अधिक पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
OPSC Assistant Professor Recruitment 2024: Last date today to apply for 385 posts at www.opsc.gov.in
OPSC Assistant Professor - फोटो : freepik

विस्तार

OPSC Assistant Professor: ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) आज, 16 अप्रैल को ओडिशा शिक्षा सेवा शाखा के ग्रुप ए में विभिन्न विषयों में सहायक प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद करने वाला हौ। जिन इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.opsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अधिसूचना के अनुसार, आवेदन की अंतिम तिथि 16 अप्रैल, 2024 निर्धारित है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य ओडिशा शिक्षा सेवा शाखा के विभिन्न विषयों में कुल 385 सहायक प्रोफेसर पदों को भरना है।

विज्ञापन

आयु सीमा 
16 अप्रैल, 2024 को उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से कम या 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भारतीय विश्वविद्यालय से संबंधित/प्रासंगिक/संबद्ध विषय में कम से कम 55% या उसके समकक्ष ग्रेड के साथ मास्टर डिग्री या किसी विदेशी विश्वविद्यालय से समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, सहायक प्रोफेसर (चरण 1) की नियुक्ति के लिए उम्मीदवार को राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) उत्तीर्ण होना चाहिए या उसके पास संबंधित/प्रासंगिक/संबद्ध विषय में पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए।

नहीं देना होगा आवेदन शुल्क
इस भर्ती की खास बात यह है कि इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। आयोग ने आवेदको को आवेदन शु्ल्क के भुगतान से छूट दी है।  

विज्ञापन

OPSC Assistant Professor: कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध 'ऑनलाइन आवेदन करें' लिंक पर क्लिक करें।
  • अब असिस्टेंट प्रोफेसर 2024 एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करके आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं
  • अब फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें  
  • आगे कीआवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed