फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   open recruitment in itbp.

ITBP में कांस्टेबलों के 544 पदों पर भर्ती

Sun, 12 Oct 2014 11:56 AM IST
Updated Sun, 12 Oct 2014 11:56 AM IST
विज्ञापन
open recruitment in itbp.

इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस फोर्स (ITBP) में योग्य उम्मीदवारों के लिए कांस्टेबल के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों के लिए भारतीय युवाओं से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 544 है।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के अंतर्गत सामान्य वर्ग के 247 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के 225 पद, अनुसूचित जाति के 70 पद व अनुसूचित जनजाति के 2 पद शामिल हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 10वीं रखी गयी है।
विज्ञापन


साथ ही साथ उम्मीदवारों को शारीरिक रूप से स्वस्थ्य होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 23 वर्ष निर्धारित की गई है।

आयु की गणना 1 अगस्त, 2014 से की जायेगी। अधिकतम आयु सीमा के मामले में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। विज्ञापित पदों के लिए 5200 से 20,200 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 165 सेमी. व सीने की चौड़ाई 78 से 83 सेमी. होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

योग्य उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया व वेतनमान

open recruitment in itbp.

आईटीबीपी में कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा, बायोमैट्रिक पहचान, लिखित परीक्षा, ट्रेड परीक्षा, दस्तावेजों का सत्यापन व साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा।

योग्य उम्मीदवारों को सर्वप्रथम दी गई तिथि व समय पर खुली भर्ती में शामिल होना होगा। जिसमें सफल होने वाले युवाओं को आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा।

चयनित उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षण से भी गुजरना होगा। उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार जम्मू-कश्मीर की खुली भर्ती में भाग ले सकते हैं।

भर्ती में भाग लेने के लिए योग्य युवा स्वहस्ताक्षरित शैक्षिक दस्तावेजों व चार फोटो के साथ 27 अक्टूबर, 28 अक्टूबर, 29 अक्टूबर, 30 अक्टूबर व 31 अक्टूबर, 2014 को खुली भर्ती में शामिल हो सकते हैं।

भर्ती रैली का पता 5वां बीएन आईटीबीपी पुलिस, चोगलामसार, लेह (जम्मू-कश्मीर)' है। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार www.itbp.gov.in पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed