फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ONGC Apprentice Recruitment for 2236 posts at ongcindia.com, Apply for trade and graduate apprentice

ONGC Apprentice 2024: ओएनजीसी में अपरेंटिस के 2236 पदों पर भर्ती, आईटीआई पास और ग्रेजुएट्स करें आवेदन

Sat, 05 Oct 2024 08:11 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 05 Oct 2024 08:11 PM IST
सार

ONGC Apprentice Recruitment 2024: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने ट्रेड और ग्रेजुएट अपरेंटिस के 2,200 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। आईटीआई और संबंधित स्ट्रीम से ग्रेजुएट उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
ONGC Apprentice Recruitment for 2236 posts at ongcindia.com, Apply for trade and graduate apprentice
ONCG, ओएनजीसी - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

ONGC Apprentice Recruitment 2024: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com. के माध्यम से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

नोट कर लें ये तिथियां

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 25 अक्तूबर तक अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। परिणाम 15 नवंबर को घोषित किया जाएगा।

  • आवेदन आरंभ होने की तिथि: 5 अक्तूबर, 2024
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 25 अक्तूबर, 2024
  • परिणाम तिथि/ चयन: 15 नवंबर, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन

ONGC Apprentice Vacancy: रिक्ति विवरण

ओएनजीसी इस भर्ती अभियान के माध्यम से ट्रेड और ग्रेजुएट अपरेंटिस के 2237 पदों को भरेगा। क्षेत्रवार रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:

  • उत्तरी क्षेत्र: 161 पद
  • मुंबई सेक्टर: 310 पद
  • पश्चिमी क्षेत्र: 547 पद
  • पूर्वी क्षेत्र: 583 पद
  • दक्षिणी क्षेत्र: 335 पद
  • केंद्रीय क्षेत्र: 249 पद
विज्ञापन

ONGC Apprentice Recruitment 2024: पात्रता मानदंड

अभ्यर्थी की आयु सीमा 25.10.2024 तक 18 से 24 वर्ष के मध्य होनी चाहिए, अर्थात अभ्यर्थी/आवेदक की जन्मतिथि 25.10.2000 से 25.10.2006 के मध्य होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई, संबंधित स्ट्रीम में ग्रेजुएशन होना जरूरी है। विस्तृत विवरण के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें।

चयन प्रक्रिया

चयन विज्ञापन में निर्धारित योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट के आधार पर होगा। समान संख्या में मेरिट होने पर, अधिक आयु वाले व्यक्ति पर विचार किया जाएगा। एक निश्चित तिथि पर ज्वाइन करने से पहले मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed