फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Odisha Police SI Admit Card 2025 Released: Download Hall Ticket at odishapolice.gov.in, Exam on Oct 5-6

Odisha Police SI Admit Card 2025: ओडिशा पुलिस एसआई भर्ती के लिए प्रवेश पत्र जारी; पांच-छह अक्तूबर को एग्जाम

Sun, 21 Sep 2025 01:41 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 21 Sep 2025 01:41 PM IST
सार

Odisha SI Exam 2025: ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन 5 और 6 अक्तूबर 2025 को किया जाएगा।

विज्ञापन
Odisha Police SI Admit Card 2025 Released: Download Hall Ticket at odishapolice.gov.in, Exam on Oct 5-6
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

Odisha Police SI Admit Card 2025: ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड (OPRB) ने Odisha Police SI Admit Card 2025 आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर जारी कर दिया है। जो अभ्यर्थी संयुक्त पुलिस सेवा परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले हैं, वे अब अपना हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस परीक्षा का आयोजन 5 और 6 अक्तूबर 2025 को होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करना होगा।

विज्ञापन

Odisha Police SI Exam 2025: परीक्षा तिथि और शेड्यूल

ओडिशा पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। परीक्षा का आयोजन दो दिनों में होगा। 5 अक्तूबर 2025 को पेपर-I और पेपर-II आयोजित किए जाएंगे, जिसमें पेपर-I सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक और पेपर-II दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा। इसके बाद पेपर-III का आयोजन 6 अक्तूबर 2025 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Odisha Police SI Recruitment 2025: वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती परीक्षा के जरिए ओडिशा पुलिस में 933 सब-इंस्पेक्टर पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

  • सब-इंस्पेक्टर पुलिस- 609 पद
  • सब-इंस्पेक्टर पुलिस (सशस्त्र)-253 पद
  • स्टेशन ऑफिसर (अग्निसेवा)- 47 पद
  • सहायक जेलर- 24 पद

एडमिट कार्ड में दर्ज जरूरी जानकारी

  • परीक्षा का नाम और तिथि
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • रिपोर्टिंग समय और परीक्षा का समय
  • उम्मीदवार का नाम और जन्मतिथि
  • उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा के विषय
  • परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश

Odisha Police SI Selection Process: चयन प्रक्रिया

ओडिशा पुलिस एसआई भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा (OMR आधारित) देनी होगी। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) से गुजरना होगा। लिखित परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे और प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। हालांकि, जिन प्रश्नों को हल नहीं किया जाएगा, उन पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा।

Odisha Police SI Admit Card 2025: प्रवेश पत्र ऐसे करें डाउनलोड

  • आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "Admit Card" लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed