Police Recruitment 2023: पुलिस में बनना है कॉन्स्टेबल तो इस राज्य में आज से शुरू हो रही भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Odisha Police Recruitment 2023: ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड ने राज्य में 34 पुलिस जिलों और कमिश्नरेट पुलिस में कॉन्स्टेबल (सिविल) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आज से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Odisha Police Recruitment 2023: ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड ने राज्य में 34 पुलिस जिलों और कमिश्नरेट पुलिस में कॉन्स्टेबल (सिविल) के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी। जिसके लिए आज यानी 30 दिसंबर 2022 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगर आप इच्छुक हैं तो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि आवेदन के लिए किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार के लिए कोई परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा।
आवेदन के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 30 दिसंबर, 2022 से 21 जनवरी, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। कॉन्स्टेबल के 4,790 पदों के लिए ओडिशा पुलिस भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। ओएमआर मोड में लिखित परीक्षा फरवरी 2023 में ओडिशा के 35 जिलों / प्रतिष्ठानों में आयोजित होने की संभावना है। कॉन्स्टेबलों का वेतनमान लेवल -05 (21,700 - 69,100 रुपये) है।
Odisha Police Recruitment पात्रता मापदंड
ओडिशा पुलिस भर्ती में कॉन्स्टेबल (सिविल) के पद पर अप्लाई करने के लिए आवेदक उम्मीदवार की आयु जनवरी 2023 तक 18 वर्ष से 23 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आरक्षित उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
Odisha Police Recruitment शैक्षणिक योग्यता
ओडिशा पुलिस भर्ती में कॉन्स्टेबल (सिविल) के पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवार को कक्षा 12वीं पास होना चाहिए और उन्हें ओडिया बोलने, पढ़ने और लिखने में पारंगत होना चाहिए। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर उपलब्ध विस्तृत भर्ती अधिसूचना को एक बार जरूर पढ़ लें।
Odisha Police Recruitment चयन प्रक्रिया
ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, राज्य में 34 पुलिस जिलों और कमिश्नरेट पुलिस में कॉन्स्टेबल (सिविल) के पद पर चयन के लिए एक खुली प्रतियोगी लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
भर्ती परीक्षा में निम्नलिखित चरण शामिल होंगे
- ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा
- शारीरिक मानक और शारीरिक दक्षता परीक्षा
- ड्राइविंग टेस्ट (वैकल्पिक) और चिकित्सा परीक्षा।
- कोई वाइवा-वॉयस टेस्ट नहीं होगा।
Odisha Police Recruitment ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर जाएं।
- कॉन्स्टेबल (सिविल) -2022 के तहत अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्टर पर जाएं और पोर्टल पर पंजीकरण पूरा करें।
- आवेदन पत्र भरें, पद का चयन करें, दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन पत्र जमा करें और एक प्रति डाउनलोड करें।