इस राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए लागू हुए नए नियम, अब आधा घंटे ज्यादा करना होगा काम
ओडिशा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए नए नियम लागू किए हैं। आपको बता दें कि सरकार ने कर्मचारियों को महीने के चौथे हफ्ते की छुट्टी देते हुए एक बड़ी राहत दी है। सिर्फ इतना ही नहीं सरकार ने नई ऑफिस टाइमिंग की घोषणा करते हुए कहा है कि अब से कर्मचारी मौजूदा घंटों से आधे घंटे ज्यादा काम करेंगे।
वर्तमान में चल रहा समय-
- ऑफिस सुबह 10 बजे से शुरू होता है और 5 बजे तक कर्मचारी काम करते हैं।
- लंच के लिए 1 बजे से 2 बजे तक का समय तय है।
मुख्य बदलाव-
- ऑफिस सुबह 10 बजे से शुरू होगा और 5:30 बजे तक चलेगा।
- लंच के लिए 1:30 बजे से 2 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।
शिक्षा की खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें
सरकारी नौकरी की खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें