नवोदय विद्यालय समिति ने जारी किए परीक्षा के परिणाम, साक्षात्कार की तिथि आई सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने एनवीएस सहायक आयुक्त परीक्षा परिणाम 2019 जारी कर दिया है। यह परिणाम एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। सीधी भर्ती के तहत सहायक आयुक्त के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि 12 से 18 जनवरी 2019 को रोजगार समाचार में नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) द्वारा सहायक आयुक्त के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन प्रकाशित की गर्ई थी।
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार एनवीएस पीजीटी व विभिन्न पदों पर भर्ती के साक्षात्कार के लिए पात्र हैं। उम्मीदवारों का साक्षात्कार 13 सितंबर, 2019 को निर्धारित किया गया है। समिति द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के साक्षात्कार के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से भी परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं।
NVS सहायक आयुक्त परिणाम 2019 ऐसे करें डाउनलोड :
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
चरण 2: भर्ती अनुभाग वाले ऑप्शन पर जाएं और परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अब पोस्ट सहायक आयुक्त पद वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की लिस्ट स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्म में दिखाई देगी।
चरण 5: उसे डाउनलोड करें। एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
NVS Assistant Commissioner परिणाम डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश के कॉरपोरेट सेक्टर में हो रही हैं भर्तियां, छः दिन बाद नहीं कर पाएंगे आवेदन
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।