फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NU Recruitment 2026: Apply for 9 Non-Teaching Posts at Nalanda University

NU Vacancy 2026: नालंदा विवि में निकली गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन? जानें वैकेंसी डिटेल्स

Sun, 26 Apr 2026 12:56 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sun, 26 Apr 2026 12:56 PM IST
सार

NU Vacancy 2026: नालंदा विश्वविद्यालय ने गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 9 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार ईमेल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं तथा चयन प्रक्रिया शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार के आधार पर होगी।

विज्ञापन
NU Recruitment 2026: Apply for 9 Non-Teaching Posts at Nalanda University
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

NU Vacancy 2026: नालंदा विश्वविद्यालय ने गैर-शिक्षण (Non-Teaching) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 9 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार ईमेल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं तथा चयन प्रक्रिया शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार के आधार पर होगी। जारी भर्ती में अलग-अलग गैर-शिक्षण पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव तय किए गए हैं।  

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

  • प्रबंधक (आईटी) पद के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर इंजीनियरिंग, कंप्यूटर एप्लीकेशन, सीएस या आईटी में बीई/बी.टेक, एमसीए या एम.एससी की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही डेटा सेंटर, नेटवर्क और डेटा सुरक्षा के काम में कम से कम 5 साल का अनुभव जरूरी है।
  • विज्ञापन
  • सहायक प्रबंधक (आईटी) पद के लिए भी वही शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है, लेकिन इसमें अनुभव की मांग थोड़ी कम है। इस पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में 3 साल का अनुभव होना चाहिए।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • प्रबंधक (गेस्ट हाउस) पद के लिए उम्मीदवार को होटल मैनेजमेंट, हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट या पर्यटन में कम से कम 60% अंकों के साथ स्नातक होना चाहिए। इसके अलावा गेस्ट हाउस के काम जैसे फ्रंट डेस्क, हाउसकीपिंग और रखरखाव में 5 साल का अनुभव जरूरी है।
  • जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) पद के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या प्रथम श्रेणी का डिप्लोमा होना चाहिए। अगर उम्मीदवार के पास डिप्लोमा है तो 5 साल का अनुभव और डिग्री है तो 3 साल का अनुभव जरूरी है।
  • सहायक (वित्त) पद के लिए 60% अंकों के साथ कॉमर्स में ग्रेजुएशन होना चाहिए और अकाउंटिंग, टैली, जीएसटी, टीडीएस में 3 साल का अनुभव जरूरी है। वहीं सहायक (प्रशासन) पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए और नोटिंग-ड्राफ्टिंग, कंप्यूटर काम और फाइलिंग में 3 साल का अनुभव होना चाहिए।
     

कैसे होगा चयन?

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। पहले चरण में उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर की जाएगी। इसके बाद चुने गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा, जो ऑनलाइन या ऑफलाइन हो सकता है। इसकी जानकारी ईमेल के जरिए दी जाएगी। अंत में दस्तावेज सत्यापन होगा, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्र दिखाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed