NSIC recruitment 2023: राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम में सहायक प्रबंधक पदों पर भर्ती, 1.20 लाख रुपये मिलेगा वेतन
NSIC recruitment 2023: राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड में सहायक प्रबंधक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
NSIC Assistant Manager Recruitment 2023: राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (एनएसआईसी) ने सहायक प्रबंधक के पदों पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 सितंबर शाम 6.00 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट www.nsic.co.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
NSIC Recruitment रिक्तियों का विवरण
राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 51 सहायक प्रबंधक रिक्तियों को भरना है। इसके लिए सामान्य श्रेणी के अधिकतम 28 वर्ष की आयु तक उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र होंगे। इसके साथ ही एससी, एसटी, ओबीसी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयुसीमा में छूट दी जाएगी।
NSIC Recruitment आवेदन शुल्क
अनारक्षित वर्ग के आवेदकों को एनईएफटी के माध्यम से 1500 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला उम्मीदवारों और विभागीय उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
NSIC Recruitment ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.nsic.co.in पर जाएं।
-
होमपेज पर करियर टैब पर जाएं।
-
“ऑनलाइन आवेदन के लिए लिंक” पर क्लिक करें।
-
पद के लिए आवेदन करने के लिए रजिस्टर करें और लॉग इन करें।
-
दस्तावेज़ अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।