फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NSCL Recruitment 2024: notification Out for Management Trainee, Assistant Manager and various posts

Sarkari Job 2024: राष्ट्रीय बीज कंपनी में विभिन्न पदों पर भर्ती; 12वीं पास करें आवेदन, इतना मिलेगा वेतन

Fri, 25 Oct 2024 02:20 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 25 Oct 2024 02:20 PM IST
सार

NSCL Bharti 2024: नेशनल सीड्स कारपोरेशन ऑफ इंडिया ने राष्ट्रीय बीज कंपनी में मैनेजमेंट ट्रेनी (क्वालिटी कंट्रोल), असिस्सेंट मैनेजर, मैनेजमेंट ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल इंजीनियर) सहित विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया कल से शुरू होने वाली है।

विज्ञापन
NSCL Recruitment 2024: notification Out for Management Trainee, Assistant Manager and various posts
NSCL Recruitment 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

NSCL Recruitment 2024: राष्ट्रीय बीज कंपनी में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी निकली है। सरकारी नौकरी के ख्वाहिशमंद युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को पहले आधिकारिक वेबसाइट (indiaseeds.com) पर जाकर आवेदन करना होगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 26 अक्तूबर, 2024 से शुरू होगी और 30 नवंबर, 2024 तक चलेगी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 188 पदों को भरना है। 

विज्ञापन

रिक्ति विवरण
  • डिप्टी जनरल मैनेजर (विजिलेंस)-01
  • असिस्सेंट मैनेजर (विजिलेंस)- 01
  • मैनेजमेंट ट्रेनी (HR)- 02
  • मैनेजमेंट ट्रेनी (क्वालिटी कंट्रोल)- 02
  • मैनेजमेंट ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल इंजीनियर)- 01
  • सीनियर ट्रेनी (विजिलेंस)- 02
  • ट्रेनी (एग्रीकल्चर)-49
  • ट्रेनी (क्वालिटी कंट्रोल)- 11
  • ट्रेनी (मार्केटिंग)- 33
  • ट्रेनी (HR)- 16
  • ट्रेनी (स्टेनोग्राफर)- 15
  • ट्रेनी (अकाउंट्स)- 08
  • ट्रेनी (एग्रीकल्चर स्टोर्स)- 19
  • ट्रेनी (इंजीनियर स्टोर्स)- 07
  • ट्रेनी (टेक्नीशियन)- 21
विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता
राष्ट्रीय बीज कंपनी में नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 12वीं/आईटीआई/ डिप्लोमा/बी.कॉम/ग्रेजुएट/बीई/बीटेक/बीएससी (एग्रीकल्चर)/MBA/PG डिग्री/ डिप्लोमा/पर्सनल मैनेजमेंट/एलएलबी/लेबल वेलफेयर/एम.एससी आदि की डिग्री होनी चाहिए। पद के अनुसार पात्रता मानदंड आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

विज्ञापन

आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु पदानुसार निर्धारित की गई है। ट्रेनी, सीनियर ट्रेनी और मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए 27 वर्ष, असिस्टेंट मैनेजर के लिए 30 वर्ष और डीप्टी जनरल मैनेजर के लिए आवेदकों की आयु 50 साल से ऊपर नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। 

इतना मिलेगा वेतन
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों के लिए सैलरी पदानुसार 24616 से लेकर 200000 रुपये है। डिप्टी जनरल मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के लिए बेसिक पे के अलावा डीए, एचआरए समेत अन्य वेतन भत्ते भी शामिल है।


चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और पर्सनल इन्टरव्यू आदि चरणों के जरिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed