राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, असम (NRHM) ने कई पदों पर आवेदन मांगे हैं। वे उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, NRHM की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अधिसूचना डाउनलोड कर पढ़ें। उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि, यानी 01 जुलाई 2019 से पहले पूरा कर लें। इस नौकरी से संबंधित अन्य जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें...
NRHM ने निकाली है कई पदों पर भर्तियां, जल्द करें आवेदन
पदों का विवरणः
पद का नामः पद संख्या
- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (M&HO-I) 501
महत्वपूर्ण तिथियां:
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथिः 13 जून, 2019
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथिः 01 जुलाई, 2019
आयु सीमाः
- उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से लेकर 38 वर्ष तक, अलग-अलग पदों के अनुसार निर्धारित है।
शैक्षिक योग्यताः
- शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आगे दिया गया नोटिफिकेशन देखें।
आवेदन शुल्कः
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रूपये/-
- ओबीसी / एसओबीसी / एससी / एसटी (P) / एसटी (H) उम्मीदवारों के लिए 150 रूपये/- आवेदन शुल्क के रूप में देय होंगे।
आवेदन प्रक्रियाः
- उम्मीदवार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, असम की आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक कर उसे डाउनलोड कर सकते हैं।नोटिफिकेशन अच्छी तरह पढ़कर दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि से पहले पूरा कर लें।
चयन प्रक्रियाः
- उम्मीदवारों का चयन मौखिक परीक्षा / साक्षात्कार पर आधारित होगा।