NRA CET 2021: देख रहे हैं CET के आवेदन शुरू होने की राह, तो पहले जान लीजिए उससे जुड़ी ये जरूरी बात
रेलवे, बैंकिंग और SSC जैसी भर्ती परीक्षाओं के लिए जल्द ही कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) का आयोजन किया जाएगा। CET का आयोजन करवाने के लिए NRA का गठन भी किया जा चुका है।
विस्तार
रेलवे, बैंकिंग और SSC जैसी भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी बेसब्री से कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) का इंतजार कर रहे हैं लेकिन इसके लिए अभी तक कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन नहीं जारी किया गया है। जबकि केंद्र सरकार ने रेलवे, बैंकिग और SSC जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए CET करवाने का ऐलान कर दिया है। एक बार CET का आयोजन होने के बाद इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को रेलवे, बैंकिंग और SSC की ग्रुप B और C की नॉन टेक्निकल भर्तियों में शामिल होने के लिए प्रीलिम्स परीक्षा नहीं देना होगा। CET में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को सीधे इन भर्तियों के मेन्स परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। साथ ही अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आपको तुरंत सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए।
कब तक हो सकता है CET का आयोजन :
CET के आयोजन को लेकर अभी तक किसी तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2022 के शुरुआत में पहली बार CET का आयोजन हो सकता है। CET का आयोजन करवाने का जिम्मा केंद्र सरकार ने नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी (NRA) को दिया है और इसका गठन भी कर दिया गया है।
CET से संबंधित इन महत्वपूर्ण नियमों को जान ले आप :
CET के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना तो नहीं जारी हुई है, लेकिन संसद में सरकार द्वारा दिये गए जवाब एवं कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह के बयानों के मुताबिक इस परीक्षा का आयोजन साल में 2 बार किया जाएगा। एक अभ्यर्थी द्वारा CET में किये गए स्कोर की वैल्यू 3 साल के लिए रहेगी। हालांकि एक अभ्यर्थी अपने स्कोर को बेहतर करने के लिए जितनी बार चाहे उतनी बार इस परीक्षा में शामिल हो सकता है। इस परीक्षा का आयोजन हिंदी एवं इंग्लिश समेत देश भर की बारह भाषाओं में किया जाएगा और इसके लिए पूरे देश भर में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
कैसे करें तैयारी :
अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त UPSSSC PET, यूपी SI, SSC GD समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिये भी जुड़ सकते हैं।