फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NPCIL Recruitment 2024: Today is last date to apply for 284 apprentice posts; Selection will be done without e

NPCIL Recruitment 2024: एनपीसीआईएल में अपरेंटिस के 284 पदों में आवेदन की आज अंतिम तिथि; बिना परीक्षा होगा चयन

Tue, 21 Jan 2025 10:57 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 21 Jan 2025 10:57 AM IST
सार

NPCIL Apprentice Recruitment 2024: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने 284 अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। जिसमें आवेदन करने की आज अंतिम तिथि हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मेरिट के जरिए किया जाएगा।

विज्ञापन
NPCIL Recruitment 2024: Today is last date to apply for 284 apprentice posts; Selection will be done without e
NPCIL Apprentice Recruitment 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

NPCIL Apprentice Recruitment 2024: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे, जिसमें आवेदन करने की समय सीमा 21 जनवरी तक हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट npcil.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मेरिट के जरिए किया जाएगा, और इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। 
विज्ञापन


NPCIL ने 284 अपरेंटिस पदों के लिए भर्ती निकाली है। इनमें 176 पद ट्रेड अपरेंटिस, 32 पद डिप्लोमा अपरेंटिस और 76 पद ग्रेजुएट अपरेंटिस के हैं। उम्मीदवारों को विभिन्न ट्रेड्स के लिए निर्धारित योग्यताएं पूरी करनी होंगी। इसके साथ ही, चयन प्रक्रिया में उम्मीदवार के पिछले शैक्षिक अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। समान अंक प्राप्त करने की स्थिति में, पहले जन्मे उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

NPCIL Apprentice Eligibility Criteria: शैक्षिक योग्यता

  • डिप्लोमा अपरेंटिस: राज्य सरकार द्वारा स्थापित तकनीकी शिक्षा बोर्ड या मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • ग्रेजुएट अपरेंटिस: इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी स्ट्रीम या सामान्य स्ट्रीम (बीए, बीएससी, बीकॉम आदि) में ग्रेजुएशन डिग्री।
  • ट्रेड अपरेंटिस: आईटीआई डिप्लोमा।

NPCIL Apprentice Selection Process: चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन उनके शैक्षिक अंकों के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने के बाद, उम्मीदवारों को डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से दस्तावेज भेजने होंगे। चयन में यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो पहले जन्मे उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।

NPCIL Apprentice Recruitment 2024: ऐसे करना होगा आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को npcil.nic.in पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। इसके बाद भरे हुए आवेदन पत्र को डाक द्वारा उप प्रबंधक (एचआरएम), एनपीसीआईएल, काकरापार गुजरात साइट, अनुमाला-394651, ता. व्यारा, जिला. तापी, गुजरात के पते पर भेजना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed