फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Now you have to give only one test for admission in top universities of the country-safalta

CUET 2022: शुरू होने वाली है आवेदन प्रक्रिया, देश के टॉप विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए अब आपको देना होगा एक ही टेस्ट और साल में दो बार आयोजित की जा सकती है ये परीक्षा

Fri, 01 Apr 2022 12:49 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Fri, 01 Apr 2022 12:49 PM IST
सार

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2022 के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत दो अप्रैल से कर सकती है। इस एंट्रेंस टेस्ट के जरिए ही अब देश के सभी 45 केंद्रीय विश्विद्यालयों में छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
Now you have to give only one test for admission in top universities of the country-safalta
DU Admission 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए इस साल से आयोजित की जाने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के संबंध में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एक नई सूचना जारी की है। NTA द्वारा जारी की गई सूचना के मुताबिक CUET के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत दो अप्रैल 2022 से होगी और छात्र इसमें हिस्सा लेने के लिए 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे। NTA ने इस परीक्षा के लिए अभी तारीखों का ऐलान नहीं किया है। छात्रों कोइससे जुड़े अपडेट्स के लिए UGC और NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आप भी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने कीसोच रहे हैं तो आपको CUET में शामिल होना होगा और उसमें अच्छे अंक भी लाने होंगे। ये देश के नामी-गिरामी विश्विद्यालयों में दाखिला पाने का शानदारमौका है। ऐसे में आप घर बैठे इस एंट्रेस टेस्ट की कंप्लीट तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता CUET के लिए कई विषयों के बैच चला रहा है जहां छात्रों को इस एंट्रेस टेस्ट के लिए पूरी तरह से तैयार किया जाता है। आप CUET Online Batch 2022 पर क्लिक कर इन बैच सेजुड़ सकते हैं और घर बैठे तैयारी कर किसी केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।

विज्ञापन

देश के टॉप विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए देना होगा एक ही टेस्ट:

CUET की व्यवस्था लागू होने के बाद देश के सभी 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में छात्रों को अब एक ही एंट्रेंस टेस्ट के जरिये प्रवेश मिलेगा। दरअसल इससेपहले दिल्ली विश्वविद्यालय (DU), जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) तथा बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) जैसे टॉप विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए छात्रों को या तो अलग अलग एंट्रेंस टेस्ट में हिस्सा लेना पड़ता था या 12वीं के मार्क्स पर निर्भर रहना पड़ता था। जबकि CUET की व्यवस्था लागू होने के बाद अब छात्रों को इन विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए एक ही टेस्ट देना होगा और अब इन्हें 12वीं के मार्क्स परभी नहीं निर्भर रहना होगा।

विज्ञापन

साल में दो बार हो सकता है इसका आयोजन:

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) अगले साल से इस परीक्षा का आयोजन साल में दो बार भी कर सकती है। दरअसल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स केमुताबिक UGC के चेयरमैन ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट को लेकर कहा है कि इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन जेईई मेन की तरह ही वर्ष में दो बार आयोजित किए जाने का विचार किया जा रहा है। हालांकि यदि यह निर्णय लिया जाता है तो भी इसे अगले वर्ष यानि 2023 से लागू किया जा सकेगा औरइस साल यह परीक्षा एक ही बार आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी:

CUCET तथा NDA/NA जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वाराइस वक्त इन सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो केअनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed