Northern Railway Recruitment 2022: भारतीय उत्तर रेलवे में निकलीं भर्तियां, इस तारीख पर होंगे साक्षात्कार
भारतीय उत्तर रेलवे ने 29 सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nr.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
भारतीय उत्तर रेलवे ने 29 सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nr.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध फॉर्म को भरकर 3 फरवरी, 2022 को सुबह 8.30 बजे साक्षात्कार के लिए पहुंचें। डेंटल, पैथोलॉजी जैसे पदों पर उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए पहुंचें। प्रत्येक पदों के लिए अगर ज्यादा उम्मीदवार साक्षात्कार देने के लिए आएंगे तो अगले दिन भी साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। उम्मीदवार समय के अनुसार ऑडिटोरियम, पहली मंजिल, अकादमिक ब्लॉक, उत्तर रेलवे केंद्रीय अस्पताल, नई दिल्ली में सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचें। इन दस्तावेजों को साक्षात्कार के समय प्रस्तुत करना होगा।
Northern Railway Recruitment 2022 के लिए ये है शैक्षणिक योग्यता
सीनियर रेजिडेंट के पदों के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विशेषता में एमसीआई व एनबीई द्वारा मान्यता प्राप्त स्नातकोत्तर डिग्री व डिप्लोमा होना चाहिए। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि पात्रता मानदंड प्रत्येक विशेषता के लिए अलग-अलग हैं, उम्मीदवार वेबसाइट में जाकर भर्ती से जुड़ी अधिसूचना को जाकर पढ़ सकते हैं।
Northern Railway Recruitment 2022 की ये है आयु सीमा
20 जनवरी, 2022 तक सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 37 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, ओबीसी श्रेणी के लिए 40 वर्ष और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) के उम्मीदवारों के लिए 42 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की गई है।
Northern Railway Recruitment 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
- अब उम्मीदवार सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती से जुड़ी अधिसूचना और आवेदन पत्र के उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
- होमपेज पर समाचार और भर्ती जानकारी के टैब पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद अलग से एक पेज स्क्रीन पर पीडीएफ फाइल प्रदर्शित हो जाएगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद अब उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी अधिसूचना को अच्छी तरह से पढ़ें।
- इन पदों पर भर्ती से जुड़ी अधिसूचना को डाउनलोड करे।
- उम्मीदवार अब भर्ती से जुड़ी अधिसूचना का प्रिंट आउट निकाल लें।