सरकारी नौकरी : उत्तर गोवा जिला और सत्र न्यायालय में एलडीसी और अन्य पदों पर भर्ती
सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों को लिए यह खबर अहम है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, उत्तरी गोवा की ओर से एलडीसी यानी लोअर डिवीजन क्लर्क एवं विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों को लिए यह खबर अहम है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, उत्तरी गोवा की ओर से एलडीसी यानी लोअर डिवीजन क्लर्क एवं विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती उत्तरी गोवा जिले के जिला और अधीनस्थ न्यायालयों में की जा रही है।
उत्तरी गोवा जिले के जिला और अधीनस्थ न्यायालयों में रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उपरोक्त भर्ती के तहत रिक्त पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर, 2021 है। उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में सभी प्रासंगिक दस्तावेज प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, उत्तरी गोवा, पणजी के कार्यालय में जमा करने होंगे।
उत्तर गोवा भर्ती रिक्ति विवरण
यह भर्ती अभियान 40 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिसमें से एक रिक्ति कोर्ट मैनेजर के पद के लिए है, पांच रिक्ति स्टेनोग्राफर ग्रेड-III के पद के लिए है। 16 रिक्तियां लोअर डिवीजन क्लर्क के पद के लिए हैं। जबकि तीन रिक्तियां चालक के पद के लिए हैं, 12 रिक्तियां चपरासी के पद के लिए हैं और तीन रिक्तियां चौकीदार के पद के लिए हैं।
उत्तर गोवा भर्ती आयु सीमा
उपर्युक्त पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आयु में तीन वर्ष की छूट है। शारीरिक रूप से विकलांगों के लिए 10 वर्ष, स्वतंत्रता सेनानियों, एससी / एसटी के बच्चों के लिए आयु में पांच वर्ष की छूट है।
सरकारी कर्मियों को नियमानुसार छूट
वहीं, अगर आवेदक सरकारी कर्मी है तो सरकारी सेवकों के लिए सरकार द्वारा जारी निर्देश या आदेश के अनुसार आयु में छूट देय होगी। इस भर्ती के लिए आवेदन की अस्वीकृति/ स्वीकृति, साथ ही साक्षात्कार की तिथि, उत्तर और जिला न्यायालय पणजी के नोटिस बोर्ड और आधिकारिक वेबसाइट https://districts.ecourts.gov.in/ पर दिसंबर 2021 में प्रदर्शित की जाएगी।