Metro Jobs 2024: नोएडा मेट्रो में जनरल मैनेजर के लिए भर्ती; दो लाख से अधिक मिलेगा वेतन, जल्द करें आवेदन
NMRC Recruitment 2024: मेट्रो में जॉब करने का सपने देख रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है, क्योंकि नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने जनरल मैनेजर पद के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया दिसंबर में समाप्त होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NMRC Recruitment 2024: नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन में नौकरी पाने का शानदार मौका है। एनएमआरसी ने जनरल मैनेजर पद के लिए भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट (nmrcnoida.com) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 दिसंबर, 2024 है। अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
इस भर्ती के माध्यम से एनएमआरसी में जनरल मैनेजर के पद को भर्ती होगी। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और/या व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल हो सकता है।
पात्रता मानदंड
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी सरकारी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार/इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। साथ ही काम का अनुभव भी मांगा गया है। इसके अलावा, उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 56 वर्ष होनी चाहिए।
नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन भर्ती 2024 की आधिकारिक अधिसूचना में बताया गया है, चयनित उम्मीदवारों को आईडीए वेतनमान INR पर 1,20,000 से 2,80,000 रुपये के बीच मासिक वेतन मिलेगा।
चयन के बाद क्या?
नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन भर्ती में चयनित आवेदकों को तीन साल की प्रारंभिक प्रतिनियुक्ति के लिए नियुक्त किया जाएगा, जिसे नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की आवश्यकता के आधार पर प्रासंगिक नियमों के अनुसार आगे बढ़ाया जा सकता है।
उम्मीदवार विधिवत भरे हुए आवेदन पत्र को सभी आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियों के साथ स्पीड पोस्ट/कूरियर के माध्यम से नीचे दिए गए पते पर जमा कर सकते हैं।
महाप्रबंधक/परियोजनाएं, वित्त एवं मानव संसाधन,
नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ब्लॉक III,
तृतीय तल, गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
सेक्टर 29, नोएडा- 201301, जिला
गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश