फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NMC Fireman Rescuer, Driver Operator and Other Recruitment know how to Apply at nmcnagpur.gov.in

NMC Recruitment 2023: यहां नगर निगम में 350 पदों पर निकलीं भर्तियां, 10वीं से ग्रेजुएट तक करें आवेदन

Fri, 08 Dec 2023 12:21 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 08 Dec 2023 12:21 PM IST
सार

Nagpur Municipal Corporation Recruitment 2023: नागपुर नगर निगम में विभिन्न पदों पर भर्तियां चल रही हैं। राज्य के इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
NMC Fireman Rescuer, Driver Operator and Other Recruitment know how to Apply at nmcnagpur.gov.in
NMC jobs - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Nagpur Mahanagarpalika Bharti 2023: नागपुर नगर निगम में 350 पदों पर भर्ती चल रही है। जिसमें सहायक फायर स्टेशन अधिकारी, उप अधिकारी, ड्राइवर ऑपरेटर, फिटर, ड्राइवर और फायरमैन रेस्क्यूअर जैसे विभिन्न पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nmcnagpur.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 27 दिसंबर 2023 तक है।

विज्ञापन

NMC Recruitment रिक्तियों का विवरण

नागपुर नगर निगम में 350 पदों पर भर्ती की जानी है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं।

  • सहायक अग्निशमन केंद्र अधिकारी - 07

  • उपअधिकारी - 13

  • चालक परिचालक - 28

  • फिटर - ड्राइवर - 05

  • फायरमैन रेस्क्यूअर - 297

विज्ञापन
विज्ञापन

Nagpur Municipal Corporation शैक्षणिक योग्यता

नागपुर नगर निगम में सहायक स्टेशन अधिकारी, उप अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके अतिरिक्त चालक परिचालक, फिटर और ड्राइवर,फायरमैन रेस्क्यूअर के लिए 10वीं पास योग्यता मांगी गई है।

विज्ञापन

Nagpur Mahanagarpalika Bharti 2023 आवेदन शुल्क

नागपुर महानगर पालिका भर्ती 2023 में आवेदन करने वाले अनारक्षित उम्मीदवारों को 1,000 रुपये, जबकि बीसी, ईडब्ल्यूएस, अनाथ उम्मीदवारों को 900 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। आवोदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।

Nagpur Municipal Corporation वेतन

  • सहायक स्टेशन ऑफिसर 38,600 रुपये से 1,22,800 रुपये तक

  • उप अधिकारी 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक

  • चालक परिचालक, फिटर और ड्राइवर 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक

  • फायरमैन रेस्क्यूअर 19,900 रुपये से 63,200 रुपये तक

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed