फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NLC Apprentice Recruitment 2022 NLC India Limited released notification for recruitment to the post of Apprentice for different trades, sarkari naukri

NLC Apprentice Recruitment 2022: एनएलसी इंडिया लिमिटेड में अपरेंटिस के 500 पदों पर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Wed, 26 Jan 2022 10:35 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 26 Jan 2022 10:35 PM IST
सार

NLC Apprentice Recruitment 2022: एनएलसी इंडिया लिमिटेड में अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 1 फरवरी से होने वाली है। आवेदन की आखिरी तारीख 15 फरवरी, 2022 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
NLC Apprentice Recruitment 2022 NLC India Limited released notification for recruitment to the post of Apprentice for different trades, sarkari naukri
NLC Apprentice Recruitment 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

NLC Apprentice Recruitment 2022: सरकारी भर्ती का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने अपरेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह एनएलसी की आधिकारिक वेबसाइट nlcindia.in पर जाकर 1 फरवरी, 2022 अपना आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


NLC Apprentice Recruitment 2022: 15 फरवरी तक करें अपना आवेदन
एनएलसी इंडिया लिमिटेड में अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 1 फरवरी से होने वाली है। आवेदन की आखिरी तारीख 15 फरवरी, 2022 निर्धारित की गई है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 500 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उन्हें आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें।
विज्ञापन


NLC Apprentice Recruitment 2022: ग्रेजुएट अपरेंटिस के लिए भर्ती का विवरण

इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के लिए रिक्त पदों की संख्या- 70

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के लिए रिक्त पदों की संख्या- 10 

इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंगके लिए रिक्त पदों की संख्या-10 

सिविल इंजीनियरिंगके लिए रिक्त पदों की संख्या-35

मैकेनिकल इंजीनियरिंगके लिए रिक्त पदों की संख्या-75 

कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के लिए रिक्त पदों की संख्या-20 

केमिकल इंजीनियरिंग के लिए रिक्त पदों की संख्या-10 

माइनिंग इंजीनियरिंग के लिए रिक्त पदों की संख्या-250 

NLC Apprentice Recruitment 2022: डिप्लोमा अपरेंटिस के लिए भर्ती का विवरण

इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के लिए रिक्त पदों की संख्या- 85 

सिविल इंजीनियरिंग के लिए रिक्त पदों की संख्या-35 

मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए रिक्त पदों की संख्या-90 

कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के लिए रिक्त पदों की संख्या-25 

फार्मेसीके लिए रिक्त पदों की संख्या-15 

NLC Apprentice Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता
एनएलसी इंडिया लिमिटेड में अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा का होना आवश्यक है। शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed