फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NIT Rourkela Recruitment 2026: Apply for 9 Non-Teaching Posts, Online Applications Open

NIT Rourkela: एनआईटी राउरकेल में नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, सैलरी 2.18 लाख तक; जानें कौन कर सकता है आवेदन

Fri, 23 Jan 2026 07:44 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 23 Jan 2026 07:44 PM IST
सार

NIT Rourkela Recruitment 2026: एनआईटी राउरकेला ने 9 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया जारी है और इच्छुक उम्मीदवार 19 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 56,100 से 2,18,200 रुपये तक वेतन मिलेगा।
 

विज्ञापन
NIT Rourkela Recruitment 2026: Apply for 9 Non-Teaching Posts, Online Applications Open
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

NIT Rourkela Non-Teaching Vacancy 2026: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) राउरकेला ने वर्ष 2026 के लिए नॉन-टीचिंग ऑफिसर कैडर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत लाइब्रेरियन, डिप्टी लाइब्रेरियन, मेडिकल ऑफिसर, असिस्टेंट रजिस्ट्रार और साइंटिफिक ऑफिसर सहित कई पदों को भरा जाएगा।

विज्ञापन


इच्छुक और पात्र उम्मीदवार एनआईटी राउरकेला की आधिकारिक वेबसाइट nitrkl.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

कुल पद और वेतनमान

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 09 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 56,100 रुपये से लेकर 2,18,200 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा, जो 7वें वेतन आयोग के अनुरूप है।

पदों का विवरण

भर्ती के अंतर्गत पदों का विवरण इस प्रकार है:

पद का नाम पे लेवल कुल पद
लाइब्रेरियन लेवल 14 01
डिप्टी लाइब्रेरियन लेवल 12 01
सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर लेवल 12 01
असिस्टेंट रजिस्ट्रार लेवल 10 02
असिस्टेंट लाइब्रेरियन लेवल 10 01
साइंटिफिक ऑफिसर लेवल 10 01
मेडिकल ऑफिसर लेवल 10 02
कुल 09

 

विज्ञापन

आयु सीमा में बड़ी राहत

  • इस भर्ती की खास बात यह है कि कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष से अधिक रखी गई है।
  • सामान्य पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष।
  • सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर और डिप्टी लाइब्रेरियन के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष।
  • लाइब्रेरियन पद के लिए अधिकतम आयु 56 वर्ष।

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव

इस भर्ती में पदों के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और अनुभव निर्धारित किया गया है।

  • लाइब्रेरियन पद के लिए लाइब्रेरी साइंस/इनफॉर्मेशन साइंस/डॉक्यूमेंटेशन में मास्टर डिग्री और डिप्टी लाइब्रेरियन के रूप में न्यूनतम 10 वर्ष का अनुभव या समान पद पर कार्य अनुभव आवश्यक है।
  • डिप्टी लाइब्रेरियन के लिए संबंधित क्षेत्र में कम से कम 5 वर्ष का अनुभव मांगा गया है।
  • सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर पद पर आवेदन करने के लिए बीई/बीटेक/एमएससी/एमसीए डिग्री के साथ साइंस, टेक्नोलॉजी, आईसीटी या रिसर्च क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है।
  • असिस्टेंट रजिस्ट्रार के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री या समकक्ष ग्रेड होना चाहिए।
  • असिस्टेंट लाइब्रेरियन पद के लिए लाइब्रेरी साइंस/इनफॉर्मेशन साइंस/डॉक्यूमेंटेशन में मास्टर डिग्री के साथ NET/SLET/SET क्वालिफाइड होना जरूरी है।

आवेदन प्रक्रिया

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले nitrkl.ac.in वेबसाइट पर जाना होगा।
  • करियर या नॉन-टीचिंग सेक्शन में जाकर Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें और लॉग-इन करें।
  • मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • आवश्यक दस्तावेजों के अनुसार फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • पद के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed