फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NIACL AO Mains Admit Card 2025 released, Download Link here newindia.co.in

NIACL AO Mains Admit Card: एनआईएसीएल एओ मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, 29 अक्तूबर को होगा एग्जाम

Tue, 21 Oct 2025 05:53 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 21 Oct 2025 05:53 PM IST
सार

NIACL AO Mains Admit Card OUT: न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने प्रशासनिक अधिकारी मेन्स का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा 29 अक्तूबर को आयोजित होगी।

विज्ञापन
NIACL AO Mains Admit Card 2025 released, Download Link here newindia.co.in
Admit Card - फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)

विस्तार

NIACL AO Mains Exam: न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने प्रशासनिक अधिकारी (AO) स्केल-1 (जनरलिस्ट एवं स्पेशलिस्ट) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए चरण-2 (मेन्स) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


एनआईएसीएल AO मेन्स 2025 में केवल वे उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं जो 14 सितंबर 2025 को आयोजित चरण-1 परीक्षा में सफलतापूर्वक शॉर्टलिस्ट हुए हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसी लॉगिन जानकारियों की आवश्यकता होगी।  
विज्ञापन

एडमिट कार्ड में शामिल मुख्य विवरण:

  • उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
  • परीक्षा तिथि
  • शिफ्ट और रिपोर्टिंग समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर
  • पद और श्रेणी
  • महत्वपूर्ण निर्देश और आवश्यक दस्तावेज

परीक्षा पैटर्न

परीक्षा का नाम प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक परीक्षा का माध्यम प्रत्येक परीक्षा/खंड की अवधि
तर्कशक्ति (Reasoning) 50 50 अंग्रेजी/हिंदी 40 मिनट
अंग्रेजी भाषा (English Language) 50 50 अंग्रेजी 40 मिनट
सामान्य जागरूकता (General Awareness) 50 50 अंग्रेजी/हिंदी 30 मिनट
मात्रात्मक अभिक्षमता (Quantitative Aptitude) 50 50 अंग्रेजी/हिंदी 40 मिनट
कुल (Total) 200 200 - 150 मिनट
वर्णनात्मक परीक्षा - अंग्रेजी भाषा (Descriptive English) 2 (पत्र लेखन-1, निबंध-1) 30 (पत्र लेखन-10, निबंध-20) केवल अंग्रेजी 30 मिनट

29 अक्तूबर को होगी परीक्षा

एनआईएसीएल एओ मेन्स 2025 परीक्षा 29 अक्तूबर को ऑनलाइन आयोजित होगी। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 550 सहायक अधिकारी (AO) के पद भरे जाएंगे। चयन प्रक्रिया में चरण-1 (प्रारंभिक) परीक्षा, चरण-2 (मुख्य) परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं।

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'What's New' सेक्शन में Recruitment टैब पर क्लिक करें।
  • Administrative Officer 2025 भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • 'चरण-2 (मुख्य) परीक्षा के लिए कॉल-लेटर डाउनलोड करें' विकल्प चुनें।
  • लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अपना एनआईएसीएल AO मेन्स 2025 एडमिट कार्ड जांचें और उसका एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed