NHM WB Recruitment 2022: पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य मिशन में 500 से अधिक पदों पर भर्तियां, जानें आवेदन प्रक्रिया
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 3 फरवरी से शुरू कर दी गई है। भर्ता में पंजीयन की आखिरी तारीख 8 फरवरी, 2022 को निर्धारित की गई है।
विस्तार
NHM WB Recruitment 2022: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर सामने आई है। पश्चिम बंगाल राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार समिति ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, पश्चिम बंगाल सरकार के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के 500 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट wbhealth.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 3 फरवरी से शुरू कर दी गई है। भर्ता में पंजीयन की आखिरी तारीख 8 फरवरी, 2022 को निर्धारित की गई है। आखिरी समय में वेबसाइट पर तकनीकी दिक्कत से बचने के लिए उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें।
1. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 3 फरवरी, 2022
2. पंजीयन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 8 फरवरी, 2022
3. आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 11 फरवरी, 2022
4. आवेदन पूरा करने की आखिरी तारीख- 15 फरवरी, 2022
NHM WB Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता
आवेदकों के पास में जीएनएम/पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, डब्ल्यूबीएनसी की ओर से पंजीयन/अंतरिम प्रमाणपत्र होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार को पश्चिम बंगाल का निवासी होना और बंगाली बोलना, पढ़ना, लिखना भी आना चाहिए। आवेदकों की आयु-सीमा अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 50 रुपये आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।
NHM WB Recruitment 2022: चयन प्रक्रिया
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन 85 अंकों की लिखित परीक्षा और 15 अंकों के साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। अधिक जानकारी और परीक्षा से जुड़े अन्य जरूरी अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
NHM WB Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbhealth.gov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
5. अब अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
6. अब सभी जरूरी जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
7. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन क्लिक करें।
8. अब आगे की जरूरत के लिए अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।