फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NHM MP Staff Nurse recruitment last day to apply on nhmmp.gov.in

NHM MP Staff Nurse Recruitment 2022: मध्यप्रदेश स्टाफ नर्स के पद पर आवेदन का आज आखिरी मौका, जल्दी करें

Thu, 22 Dec 2022 03:55 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 22 Dec 2022 03:55 PM IST
सार

NHM MP Staff Nurse recruitment 2022: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश (NHM MP) ने संविदा स्टाफ नर्स (पुरुष / महिला) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती प्रक्रिया का आज यानी 22 दिसंबर आखिरी दिन है।


 


 

विज्ञापन
NHM MP Staff Nurse recruitment  last day to apply on  nhmmp.gov.in
NHM Recruitmen 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

NHM MP Staff Nurse Recruitment: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश (NHM MP) ने संविदा स्टाफ नर्स (पुरुष / महिला) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 नवंबर से जारी है। आवेदन का आज यानी 22 दिसंबर 2022आखिरी दिन है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे फटाफट NHM MP की आधिकारिक वेबसाइट nhmmp.gov.in पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर लें। MP NHM भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2284 स्टाफ नर्स रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 2056 पद महिला उम्मीदवारों के लिए और 228 पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं।

विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता और पात्रता

संविदा स्टाफ नर्स के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु सीमा 1 जनवरी 2023 को 21 वर्ष से 43 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता 10 + 2 (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान) के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए और बी.एससी नर्सिंग पूरी की हो। उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश नर्स पंजीकरण परिषद के साथ पंजीकृत होना चाहिए।

विज्ञापन
  • संविदा स्टाफ नर्स महिला के 2056 पदों के लिए शैक्षिक योग्यता बी.एससी नर्सिंग अथवा जनरल नर्सिंग एवं ज्येष्ठ प्रसूति विज्ञान (सीनियर मिडवाइफरी) में प्रशिक्षित होना चाहिए। 10 + 2 (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान) के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। मध्य प्रदेश नर्स पंजीकरण परिषद के साथ पंजीकृत होना चाहिए।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
  • संविदा स्टाफ नर्स पुरुष के 228 पदों के लिए शैक्षिक योग्यता 10 + 2 (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान) में पास होना चाहिए। मध्य प्रदेश नर्स पंजीकरण परिषद के साथ पंजीकृत होना चाहिए।

NHM MP Staff Nurse recruitment 2022 ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sams.co.in पर जाएं।

  • होमपेज पर, “Recruitment of Approx. 2,284 (Male 228 and Female 2056) राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश के तहत संविदा स्टाफ नर्स पर क्लिक करें 

  • फिर पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।

  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।

  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed